एक्सप्लोरर

UP Madrasa Weekly Off: यूपी के मदरसों ने जारी किया कैलेंडर, जानिए- शुक्रवार या रविवार कब रहेगा वीकली ऑफ

UP Madrasa Weekly Off: मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि मदरसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को जारी रहेगा. साल 2023 में मदरसों में 75 छुट्टियां होंगी.

UP Madrasa Weekly Off: उत्तर प्रदेश राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (Madrasa Shiksha Borad) ने जारी वर्ष 2023 के लिए छुट्टियों को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के मुताबिक फिलहाल मदरसों के वीकली ऑफ (Madrasa Weekly Off) को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. यूपी के मदरसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को भी रहेगा. मदरसों के वीकली ऑफ को शुक्रवार से रविवार करने के सुझाव पर जनवरी में किसी समय चर्चा होने की संभावना है. तब तक साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा.

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी करने के बाद कहा कि मदरसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है जबकि शैक्षणिक कैलेंडर की घोषणा मार्च 2023 में की जाएगी. मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 2023 में मदरसों में 75 छुट्टियां होंगी, जिनमें रमजान के 36 दिन और ईद-उल-फितर शामिल हैं.

डीएम द्वारा घोषित छुट्टियों का होगा पालन

डॉ. जावेद ने बताया कि समय समय पर जिलाधिकारी द्वारा अत्यधिक ठंड अथवा अत्यधिक गर्मी व अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानीय स्तर पर घोषित किए जाने वाले अवकाश मदरसों पर भी लागू होंगे. कोविड-19 की महामारी के बचाव अथवा स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा. 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक मदरसों का समय प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा. 

उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी और फारसी मान्यता प्रशासन एवं सेवा नियमन-2016 में संशोधन पर चर्चा के लिए पिछले सप्ताह मदरसा बोर्ड द्वारा बुलाई गई बैठक में मदरसों के साप्ताहिक अवकाश को शुक्रवार की बजाय रविवार करने समेत कई सुझाव आए. इस विषय पर जनवरी के महीने में चर्चा होनी हैं. मदरसों के अवकाश को शुक्रवार या रविवार करने को लेकर कई मदरसा संचालकों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: जसवंतनगर में डिंपल यादव ने क्या कह दिया कि जमकर हुई नारेबाजी, किसकी चर्चा कर रही थीं मैनपुरी की सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल
'चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार', BJP का अखिलेश-राहुल पर हमला
'चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार', BJP का अखिलेश-राहुल पर हमला
‘अखिलेश यादव को न राम प्यारे हैं, न कृष्ण’, सपा प्रमुख पर ओपी राजभर का बड़ा हमला
‘अखिलेश यादव को न राम प्यारे हैं, न कृष्ण’, सपा प्रमुख पर ओपी राजभर का बड़ा हमला

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget