एक्सप्लोरर

UP News: सुप्रीम कोर्ट के TET अनिवार्यता आदेश से यूपी के लाखों शिक्षक परेशान, उठने लगे ये सवाल

UP News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों के लिए टीईटी परिक्षा पास करने के लिए अनिवार्यता आदेश आने के बाद शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं वहीं उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है. इस आदेश ने प्रदेशभर के शिक्षकों में बड़ी चिंता पैदा कर दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों की नौकरी में पांच साल से अधिक सेवा शेष है, उनके लिए टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा. 

अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें या तो इस्तीफा देना होगा या फिर अनिवार्य सेवानिवृत्ति (कंपल्सरी रिटायरमेंट) लेनी पड़ेगी. अब शिक्षकों के मन में सवाल यह है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अगर परिक्षा पास नहीं कर पाए तो क्या होगा. 

आदेश पर उठने लगे सवाल 

इस आदेश के बाद सवाल उठने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश के दो लाख से ज्यादा शिक्षकों का भविष्य क्या होगा. कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाने वाले भरोसा स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह भी इसी चिंता में हैं. वह 1991 में शिक्षक बने थे, उस समय उनकी योग्यता इंटरमीडिएट थी.

अब जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है तो उनके माथे पर चिंता की लकीरें हैं. जिम्मेदारी सिर पर है और नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है. नौकरी के केवल आठ साल बचे हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि करें तो क्या करें.

लाखों शिक्षक जूझ रहे

यह परेशानी केवल वीरेंद्र सिंह की नहीं है बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के दो लाख से अधिक शिक्षक इस स्थिति से जूझ रहे हैं. इन्हीं में से एक महिला शिक्षक सविता सिंह हैं. वह बीएससी और बीएड की डिग्री धारक हैं. 

उनका कहना है कि नौकरी के इतने साल बाद अगर टीईटी परीक्षा में असफल हो गए तो फिर क्या होगा. इसी तरह संजय कुमार पांडेय, जो 1999 में खेल शिक्षक बने, भी परेशान हैं. उनके पास बीपीएड की डिग्री है लेकिन वर्तमान नियमों के अनुसार वे टीईटी परीक्षा देने के पात्र नहीं हैं. 

रिटायरमेंट के नजदीक हैं सैकड़ों शिक्षक

लिहाजा अब उन्हें भी समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा. बीपीएड एलटी ग्रेड के कई शिक्षक टीईटी देने की पात्रता नहीं रखते हैं और उनमें से सैकड़ों शिक्षक ऐसे हैं जो रिटायरमेंट के नजदीक हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई दे रहा है.

 जिन शिक्षकों ने वर्षों तक बच्चों को पढ़ाया, वे अब नौकरी बचाने के लिए परीक्षा पास करने की चिंता में डूबे हैं. आदेश के बाद प्रदेशभर के शिक्षक संगठन भी सक्रिय हो गए हैं और सरकार से इस पर ठोस समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget