एक्सप्लोरर

लखनऊ की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद बड़ा खुलासा, 10 कुंतल विस्फोटक बरामद

Lucknow News: यूपी की राजधानी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी वहीं जांच टीम ने कई कुंतल विस्फोटक बरामद किया है.

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है. इस हादसे में फैक्ट्री संचालक मोहम्मद आलम और उसकी पत्नी मुन्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

घटना के बाद से इलाके में पुलिस और प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. शनिवार सुबह से ही डीसीपी शशांक सिंह, एडीसीपी, एसीपी और गुडंबा थाने की पुलिस के साथ विकास नगर पुलिस मौके पर मौजूद रही. बीडीएस टीम और फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी भी तलाशी अभियान में जुटे हैं. 

छानबीन के दौरान मिला जखीरा

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को इलाके में कई जगहों पर विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग गोदामों से 8 से 10 कुंतल विस्फोटक और बारूद बरामद किया है.

 इसके अलावा पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी मिला है. कई गोदामों के बाहर ताला लगा हुआ था, जिन्हें तोड़कर तलाशी ली गई. कुछ गोदामों में तो विस्फोटक सामग्री जमीन में गाड़कर छिपाई गई थी, जिसे खुदाई कर बाहर निकाला गया.

घटना पर क्या बोले डीसीपी?

डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि पूरे इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जहां-जहां से विस्फोटक सामग्री बरामद हो रही है, वहां उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है. डीसीपी ने यह भी कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. घटना के बाद कई संचालक फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

इस मामले में लापरवाही सामने आने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की अंतिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, यूपी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की अंतिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, यूपी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget