एक्सप्लोरर

दिल्ली जाने से पहले सपा प्रमुख ने यूपी को दिया खास संदेश, बोले- आपका अखिलेश...

UP Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के लोगों को दिया धन्यवाद दिया और लंबा संदेश लिखा है,

UP Lok Sabha Elections Result 2024: उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बहुत उत्साहित है. 37 सांसदों के साथ सपा यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. यूपी में मिली इस जीत को सपा अध्यक्ष ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों समेत सभी सभी उपेक्षित, शोषित और पीड़ित लोगों की जीत बताया, उन्होंने वादा किया कि सपा अपने दायित्वों को निभाएगी.

अखिलेश यादव ने यूपी के तमाम मतदाताओं के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए धन्यवाद दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'प्रिय ‘उप्र के समझदार मतदाताओं’ उप्र में इंडिया गठबंधन की ‘जन-प्रिय जीत’ उस दलित-बहुजन भरोसे की भी जीत है जिसने अपने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े सभी उपेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर संघर्ष किया है जो समता-समानता, सम्मान-स्वाभिमान, गरिमामय जीवन व आरक्षण का अधिकार देता है. 

अखिलेश यादव ने इन्हें दिया जीत का श्रेय
उन्होंने कहा, ये PDA के रूप में पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक-आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े के उस मजबूत गठजोड़ की जीत है, जिसे हर समाज और वर्ग के अच्छे लोग अपने सहयोग व योगदान से और भी मजबूत बनाते हैं. ये नारी के मान और महिला-सुरक्षा के भाव की जीत है. युवाओं के सुनहरे भविष्य, किसान-मज़दूर-कारोबारियों-व्यापारियों की नयी उम्मीदों, सर्व समाज के सौहार्द-प्रिय, समावेशी सोचवाले समता-समानतावादी सकारात्मक लोगों की सामूहिक जीत है. 

अखिलेश यादव ने इसे संविधान-रक्षकों, लोकतंत्र के हिमायती लोगों, गरीबों, लोकतंत्र, सकारात्मक राजनीति, मन के सच्चे और अच्छे लोगों की जीत बताया और कहा कि ये INDIA की टीम और PDA की रणनीति की जीत है. उन्होंने कहा कि वोटरों से साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल होता है, न किसी का छल. इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं. जनता जीतती रहे. 

अखिलेश ने सपा को मिली जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि हम उस भरोसे को पूरे दायित्व के साथ कायम रखेंगे और निभाएंगे भी. इसके लिए हार्दिक धन्यवाद-दिल से शुक्रिया और आनेवाले नये सकारात्मक समय के लिए अनंत शुभकामनाएं. 

Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस ने रचा इतिहास, 10 साल में लगाई हैट्रिक, तीसरी बार बनाया ये रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget