एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच काशी पहुंचे CM योगी, काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी कोतवाल का लिया आशीर्वाद

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे. इन दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और काशी विश्वनाथ और काशी कोतवाल के दरबार पहुंचे.

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की. बैठक के साथ-साथ उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी कोतवाल काल भैरव का भी आशीर्वाद लिया. साथ ही कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को यह मालूम है कि आप सभी प्रधानमंत्री मोदी की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं, लेकिन हमें अति आत्मविश्वासी होने से बचाना है और हमें रिकॉर्ड मतों से प्रधानमंत्री मोदी को जीत दिलाना है, जिससे पूरा देश काशी की जनता पर गर्व करें.

सीएम योगी का विमान मंगलवार के दिन दोपहर तकरीबन 3:30 बजे के बाद विमान वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा. बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधा उनका काफिला रोहनिया बीजेपी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने चुनाव संचालन समिति की बैठक की. रोहनिया स्थित बीजेपी कार्यालय में बड़ी संख्या में काशी क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे. इसके बाद उनका काफिला सीधे वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचा.

सीएम योगी ने लिया काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद 

सीएम योगी सर्किट हाउस में कुछ देर तक रुकने के बाद वह सीधा काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी कोतवाल काल भैरव पहुंचे, जहां उन्होंने विधि विधान से भगवान का पूजन अर्चन किया. इस दौरान स्थानीय नेता सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद रहे. जैसे ही उनका काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा स्थानीय लोगों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया.

वाराणसी में सीएम योगी ने क्या कहा? 

सीएम योगी ने बैठक में बीजेपी पदाधिकारी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी के तहत चुनाव सक्रियता और भागीदारी के लिए दिशा निर्देश दिया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 10 लाख से अधिक मतों से प्रधानमंत्री मोदी को जीत दिलाने का हम सभी ने लक्ष्य रखा है.

सीएम योगी ने कहा कि जीत को लेकर काशी का प्रत्येक कार्यकर्ता आश्वस्त भी है, लेकिन हमें अति आत्मविश्वासी नहीं होना है. आप लोग प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाए, जिससे  देश काशी की जनता पर गर्व करें. वाराणसी में अंतिम चरण में चुनाव है, प्रचंड गर्मी में चुनाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण भी होगा. ऐसी स्थितियों में सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए मत प्रतिशत बढ़ाने पर भी हमारा प्रयास होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Hema Malini पर रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, कहा-अपने लिए गड्ढा खोद रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget