एक्सप्लोरर

यूपी पर प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव के दावे में कितना दम? Exit Polls ने बता दी हकीकत

ABP CVoter Exit Poll 2024: यूपी को लेकर राजनीति विश्लेषक प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने अलग-अलग दावे किए थे. एबीपी सीवोटर के सर्वे में जो आंकड़ें सामने आए हैं उससे तस्वीर साफ है.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों को एबीपी सीवोटर का एग्जिट पोल सामने आया है. इस सर्वे के मुताबिक यूपी में इंडिया अलायंस 36.9 फीसदी वोट हासिल कर सकता है वहीं NDA को 44.1 फीसदी वोट मिल सकते हैं. जबकि बसपा का वोट प्रतिशत 14.2 के आसपास रह सकता है.

सीट शेयर की बात करें तो यूपी में इंडिया अलायंस को 15 से 17 सीटें मिल सकती हैं. वहीं एनडीए को 62-66 सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल में बसपा का खाता नहीं खुलने का दावा किया गया है. एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल के आने के बाद काफी हद तक चुनाव की तस्वीर साफ होते हुए दिखाई दे रही है. हालांकि यहां हम ये साफ देना चाहते हैं कि ये सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमान ही है. 

प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
एबीपी सीवोटर के सर्वे के बाद राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर और योगेद्र यादव के दावों में किसमें कितना दम है इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है. आपको बता दें कि पीके के नाम से मशहूर राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर यूपी में बीजेपी को 20 सीटों का नुकसान हो रहा है तो ये नुक़सान नहीं होगा. 2019 में भी बीजेपी को 62 सीटें ही मिली थी. बीजेपी को नुक़सान तब होता जब बीजेपी की 40-50 सीटें कम होती. एबीपी सीवोटर के सर्वे में भी बीजेपी को 62-66 सीटें मिलने का अनुमान है. 

Abp Cvoter EXIT Poll 2024: यूपी में कितना सफल रहा INDIA गठबंधन? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

योगेंद्र यादव का दावा
हालांकि योगेंद्र यादव ने एकदम अलग दावा किया था. उन्होंने कहा था कि इस बार बीजेपी का वोट खिसक रहा है. बीजेपी की लीड घटकर पांच से छह फीसदी हो जाएगी. इसका मतलब ये है कि बीजेपी को 50 से 52 अधिक सीटें नहीं आएगी. अगर बीजेपी को वोटिंग फीसदी में कमी आई तो सीटों की संख्या 40 तक रह जाएगी. उन्होंने कहा था कि यूपी में कांग्रेस-सपा का गठबंधन कमजोर है, लेकिन दोनों के I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा होने से फायदा हुआ है. मुस्लिम वोटों के साथ-साथ दलित वोटर भी उनकी तरफ आए हैं.  

Disclaimer: एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर  मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget