एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में इस नेता का नहीं मिला साथ, बाहरियों की एंट्री ने भी किया परेशान, जानें- स्मृति ईरानी की हार की बड़ी वजह

UP Election 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव हार गई हैं, कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव हरा दिया. अमेठी की वरिष्ठ पत्रकार शीतला मिश्रा ने हार के कारण बताए हैं.

Amethi Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में हॉट सीटों में शुमार अमेठी सीट भी बेहद खास थी. इस सीट पर मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने पिछले चुनाव में राहुल गांधी को चुनाव में हराया था और इस बार वह लगातार राहुल गांधी को ललकार कर इस सीट पर बुलाना चाहती थी और राहुल गांधी के इस सीट पर चुनाव न लड़ने पर भाजपा ने राहुल गांधी के "भाग जाने" का भी  नारा दिया और कहा कि राहुल गांधी स्मृति ईरानी से डर कर भाग गए. वहीं इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अपने बेहद करीबी और चार दशकों से अमेठी के लोगों के बीच रहने वाले किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया जिन्होंने स्मृति ईरानी को 1,67,256 वोटो से हराया.

अमेठी जिले के पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार शीतला मिश्रा ने एबीपी लाइव से बातचीत में अमेठी के हार के कारण बताए. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा कारण तो कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय गारंटीयों को कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों तक पहुंचा पाना और भाजपा का उसका तोड़ न लोगों को बता पाना था. इसके अलावा कई लोकल मुद्दे थे जो स्मृति ईरानी के हारने का कारण बने. इसमें एक मुद्दा चुनाव के पहले दूसरे दलों ने नेताओं को भाजपा के पक्ष में लाने का रहा. जिन बाहरी नेताओं को पिछले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल कराया गया उनका रिएक्शन बड़ा हुआ और भाजपा का मूल कार्यकर्ता शांत बैठ गया. 

अपनों की नाराजगी बनी हार की वजह
उन्होंने कहा कि मूल कार्यकर्ता को लगा कि जो लोग आए हैं उन्हें ही आने वाले दिनों में पद और सम्मान मिलेगा. इसके अलावा एक और कारण संजय सिंह की नाराजगी का भी रहा. संजय सिंह 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा के सिंबल पर लड़कर हार चुके हैं और वो अपने हारने के कारण  में पार्टी के नेताओं को जिम्मेदार मानते हैं. इस चुनाव में उनसे किसी ने कहीं कोई समर्थन नहीं मांगा न ही कोई उनसे मिलने गया. हालांकि संजय सिंह ने मुखर रूप से कहीं स्मृति का विरोध नहीं किया लेकिन उनके खुलकर समर्थन न करने पर उनके वोटरों ने स्मृति का साथ नहीं दिया.

पत्रकार अखिलेश सोनी ने स्मृति के हार के कारणों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी ने पुराने भाजपाइयों को खूब नाराज किया और नए भाजपाइयों को खूब तवज्जो दी. उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में जिले के दो विधायकों का भाजपा के पक्ष में समर्थन करने से भाजपा के उस विधानसभा के नेताओं में असंतोष जागा जिससे उन्होंने भाजपा के पक्ष में कोई माहौल नहीं बनाया. इसके साथ ही स्मृति के करीबी लोगों से भी कई आम लोगों की नाराजगी थी. स्मृति के करीबी लोगों ने जिले में अलग-अलग वर्गों के बीच में असंतोष पैदा किया था जिससे उनमें नाराजगी थी.इसके अलावा ठाकुर बाहुल्य क्षेत्रों में संजय सिंह की नाराजगी का भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: खटाखट पैसे मिलने वाली गारंटी पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर महिलाओं का तांता, मांगे फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget