एक्सप्लोरर

चीन के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत, यूपी के डिप्टी सीएम समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चीन के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के खबर ने सभी को व्यथित कर दिया है. राजनेताओं ने इस शहादत पर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपनी बात कही

लखनऊ. लद्दाख में भारत और चीन के बीच हुई झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है. उत्तर प्रदेश के नताओं ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुये प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी है. यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चीन के साथ हुई झड़प में घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं. मौर्य ने ट्वीट करते हुये लिखा कि शहीद जवानों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं. आपका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्वीट किया कि चीन के साथ झड़प में शहीद हुये जवानों की शहादत को सलाम.

यही नहीं उन्होंने केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार अब तो सच बोले.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुये लिखा कि भारतीय सेना के जवानों की शहादत को नमन करता हूं. रावत ने लिखा कि विषम परिस्थितियों में भी हमारे जवान मातृभूमि की रक्षा में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना के साथ खड़ा है.

20 भारतीय जवान हुये शहीद

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए. पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है. सरकारी सूत्रों ने कहा है कि चीनी पक्ष के भी 43 सैनिक हताहत हुए हैं.

सेना ने शुरू में कहा कि एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद हुए. लेकिन, देर शाम जारी बयान में कहा गया कि 17 अन्य सैनिक “जो अत्यधिक ऊंचाई पर शून्य से नीचे तापमान में गतिरोध के स्थान पर ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्होंने दम तोड़ दिया है. इससे शहीद हुए सैनिकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget