एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, सड़क दुर्घटना देखने जुटी भीड़ को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत

Lakhimpur Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शनिवार को सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए. यहां एक बेकाबू ट्रक ने भीड़ को रौंद दिया. दुर्घटना लखीमपुर खीरी-बहराइच मार्ग पर हुआ है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. इस वक्त मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हादसे पर दुख जताया है. 

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली इलाके के पनगी खुर्द गांव के पास लखीमपुर खीरी-बहराइच रोड पर दुर्घटना हो गई थी जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे. उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि कुछ देर बाद वे खुद हादसे का शिकार हो जाएंगे. थोड़ी ही देर में एक बेकाबू ट्रक वहां से गुजरा और उसने भीड़ को रौंद दिया. 

वहीं सीएम कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, 'सीएम योगी आदित्यनाथ  ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.'

घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी गणेश साहा ने पत्रकारों को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यहां एक  बेहद दुखद घटना हुई है. एक स्कूटी और कार में टक्कर हुई थी. उसे बचाने और देखने के लिए कुछ लोग खड़े हो गए थे. बहराइच की तरफ से एक ट्रक आ रहा था जो कि अनियंत्रित हो गया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए. अभी चार लोगों की मौत की सूचना मिलाी है और कुछ लोग घायल हुए हैं. पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना था, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. शुरुआत में ट्रैफिक जाम की स्थिति थी लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है. ट्रक किस तरह अनियंत्रित हो गया, यह अभी जांच का विषय है. 

UP News: सांसद खेल महाकुंभ का हुआ समापन, डिप्टी CM ने कहा- 'भारत में हिंदू संस्कृति का है प्रभाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget