एक्सप्लोरर

Kushinagar News: पुलिस मुठभेढ़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल, बिहार जाने की फिराक में थे आरोपी

Kushinagar News: कुशीनगर में पुलिस टीम ने दो गौतस्करों को हिरासत में लिया है.एनकाउंटर में पकड़े गए आरोपियों में एक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस का पशु तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है. आज दिनदहाड़े पशु तस्करों औरपुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक पशु तस्कर को गोली लगी है. घायल अवस्था में एक पशु तस्कर गिरफ्तार हुआ है. इस दौरान गाड़ी छोड़कर भाग रहे एक अन्य पशु तस्कर को भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़े गए पशु तस्करों के पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है.

 पुलिस ने दोनों गाड़ियों में लदे 11 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है. पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तरयासुजान, थानाध्यक्ष तमकुहिराज और थानाध्यक्ष पटहेरवा शामिल रहे. CO राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि पशु तस्करों और पुलिस टीम से मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गोली लगी है और उसके एक साथी सहित दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. 

बिहार जाने की फिराक में थे पशु तस्कर
कुशीनगर के तरयासूजान थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर यूपी के रास्ते कुछ गाड़ियों को लेकर बिहार जाने की फिराक में है. इसके बाद सचेत हुई तरया पुलिस ने पटहेरवा थाने की पुलिस के साथ वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है.

NH 28 पर बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच करने के दौरान एक पिकअप और टाटा मैजिक गाड़ियों के चालक गाड़ी लेकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी. 

एनकाउंटर में घायल हुआ युवक
जवाबी कार्यवाही में पिकअप चला रहे व्यक्ति के पैर में गोली लगी जिसके बाद वह घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घायल की पहचान बलिया निवासी संजय यादव के रूप में हुई. इस दौरान मैजिक चला रहे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया जिसकी पहचान बिहार के छपरा जिला निवासी रोशन सिंह के रूप में हुई.

दोनों शातिर पशु तस्कर हैं जो यूपी के अन्य जिलों से पशुओं को खरीद कर उन्हें बिहार में ले जाते थे और ऊंचे गांव में बेचते थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस उनके अन्य मददगारों की तलाश में लगी हुई है.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि आज सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पशुओं से लदी गाड़ी को कुछ पशु तस्कर लेकर निकल रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस टीम को घेराबंदी कर जांच के लिए लगाया गया. इसी दौरान जब तस्करों की गाड़ी पहुंची तो वे पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे. 

उसके बाद जब पुलिस टीम पीछा करने लगी तो वे पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए... पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक पशु तस्कर को गोली लग गई और दूसरा उसका साथी जो भागने के फिराक में था उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान बलिया निवासी संजय यादव और बिहार के छपरा निवासी रोशन सिंह के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget