एक्सप्लोरर

साहिबा से खुशी बनकर युवक को उतारा मौत के घाट, हत्या कर झाड़ियों में फेंक दी थी लाश

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में बीते दिनों मध्य प्रदेश के इंद्र कुमार की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था जिसमें पुलिस ने साहिबा से खुशी तिवारी बनी युवती को गिरफ्तार कर लिया है.

Kushinagar News: कुशीनगर में हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में बीते 6 जून को हाईवे के किनारे झाड़ियों में हत्या कर फेंकी की लाश की पहचान पुलिस ने कर ली है. युवक का शव मिलने के मामले में सनसनीखेज सच्चाई सामने आ रही है. झाड़ियों में पड़ा मृतक युवक मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला इंद्र कुमार तिवारी है. जो शादी करने के लिए अपने घर जबलपुर से आया था. अपने परिजनों को उसने बताया था कि कुशीनगर में खुशी नाम की महिला से वह विवाह करने जा रहा है. यहां खुशी तिवारी के बुलाने पर आया था. कुछ दिन बाद उसका शव हाटा कोतवाली क्षेत्र में मिला. पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 

हाटा कोतवाली के NH 28 पर झाड़ियों में पड़े मिले युवक के शव की पहचान करने में पुलिस का सेंट्रल पोर्टल मददगार साबित हुआ है. इसी पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस हाटा कोतवाली पहुंची और लाश की पहचान की, क्योंकि जबलपुर पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी. 

6 जून को झाड़ियों में मिला था युवक का शव
हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में चकनीलकंठ बुद्ध नगर में मझना नाला पुल से दक्षिण की तरफ झाडियों में छह जून को एक युवक की खून से सनी लाश मिली थी. इसके शरीर पर चाकू से वार किए गए थे और गले में चाकू फंसा था. बकरी चराने वाली महिलाओं ने लाश को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर आई पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और इसकी पहचान के लिए गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर जिले की पुलिस से भी संपर्क किया था जिसका पता नहीं चल सका था.

हाईवे के किनारे दुकानों में लगे सीसी टीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस की ओर से संचालित सेंट्रल पोर्टल बनाया गया है, इस पर अज्ञात मिले लाश का फोटो, हुलिया और कपड़े का रंग समेत शरीर पर बने निशान को अपलोड किया जाता है. हाटा पुलिस ने लाश का डिटेल अपलोड किया तो मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस लाश का हुलिया देख हाटा कोतवाली में पहुंची और इसकी शिनाख्त परिजनों की मदद से की. मृतक युवक का नाम इंद्र कुमार तिवारी है जो मझौली थाना जबलपुर का रहने वाला था.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मृतक ने की थी शादी की बात
दअरसल मृतक इंद्र कुमार तिवारी ने प्रख्यात कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से अपनी शादी के लिए सवाल किया था. उनका कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से अपनी शादी के लिए की गई बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसी के बाद वह जालसाजों के रडार पर आ गए थे. पुलिस खुलासे के अनुसार कुशीनगर की रहने वाले जालसाजों ने इंद्र कुमार तिवारी को अपने जाल में फंसाया. इस योजना के तहत सबसे पहले साहिबा नामक मुस्लिम महिला ने खुशी तिवारी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया इसके बाद जालसाजों ने इंद्र कुमार तिवारी से संपर्क साधा.

उन्होंने अपने परिजनों को खुशी नाम की महिला के साथ शादी करने की बात बताई और अपने साथ जेवरात और कैश लेकर गोरखपुर आग गए जहां जालसाजों ने उन्हें रिसीव किया. इसके बाद 6 जून को उनका शव कुशीनगर जिले हाटा कोतवाली क्षेत्र में NH 28 के किनारे झाड़ियों में मिला. यह आशंका जताई जा रही है कि इंद्र कुमार को लूटने के बाद जालसाजों ने उनकी हत्या करके उन्हें कुशीनगर जिले में लाकर फेंक दिया.

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना की जांच कर रही पुलिस जल्द घटना का पूरा पर्दाफाश करेगी. युवक के काल डिटेल निकलकर पुलिस इस घटना में शामिल हर व्यक्ति को गिरफ्तार करेगी. साहिबा से खुशी तिवारी बनी महिला को हिरासत में लिया गया है. प्रथम दृष्टया पूछताछ में यह बात सामने आई है कि साहिबा से खुशी तिवारी बनी महिला ने शादी के लालच में इंद्र कुमार को बुलाया था. उसके बाद उनका शव 6 जून को जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मिला. पुलिस के मुताबिक जल्द ही हत्या में शामिल युवती के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget