एक्सप्लोरर

कुशीनगर पुलिस का ऑपरेशन व्हीलचेयर, लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले दो शातिर बदमाशों को दबोचा

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में ऐसे ही बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में असलम और जुल्फिकार के पैर में गोली भी लगी.दोनों के पास कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ.

यूपी के कुशीनगर में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है जिसके बाद उन्होंने अपनी गलतियों पर माफी मांगी है. इस गिरफ्तारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं.

कुशीनगर एसपी ऑफिस से व्हीलचेयर पर बैठकर निकल रहे और बेजार होकर रोते हुए अपने गुनाहों को माफी मांग रहे ये बदमाश शायद सीएम योगी की नसीहत को भूल गए.सीएम योगी ने कहा था कि अगर यूपी में बहन बेटियों को छेड़ा तो आगे वाले चौराहे पर यमराज बैठे दिखाई देंगे कुशीनगर में भी ऐसा ही हुआ. 

पुलिस गिरफ्तार किया दो आरोपी 

कुशीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में ऐसे ही बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में असलम और जुल्फिकार के पैर में गोली भी लगी.दोनों के पास कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ. दोनों के अपराध की बात करें तो दोनों रामकोला क्षेत्र में स्कूल कॉलेज के बाहर छात्राओं से छेड़खानी करते और उनके ऊपर अश्लील कमेंट करते थे.

अपने आपको हिंदू दिखाने के लिए दोनों हाथ में कलावा भी पहनते थे. दोनों हिन्दू लड़कियों को टारगेट पर रखते थे. दोनों बदमाशों लव जेहाद में भी शामिल रहे हैं. बताया तो यहां तक जाता है कि दोनों एक छात्रा को छेड़ते हुए स्कूल में भी चले गए थे.

दोनों का गुनाह ऐसा था जो योगी सरकार को चुनौती थी. पुलिस अधीक्षक के प्रेस कांफ्रेंस में व्हील चेयर पर बैठे यह दोनों कभी कान पकड़े तो कभी हाथ जोड़कर रोते नजर आ रहे थे. यह माफी मांग रहे थे कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी.

पुलिस और स्वाट ने दबोचा

कुशीनगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ इनामी बदमाश रामकोला क्षेत्र में आने वाले हैं. इसके बाद जिले की रामकोला , कसया, खड्डा , कप्तानगंज थाने की पुलिस के साथ ही स्वाट टीम सक्रिय हो गई . पुलिस टीम रामकोला थाने के कुसुमहा पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग करना शुरू कर दिया. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल आते दिखाई दी. 

पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया. जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दोनों को गोली लगी और दोनो घायल हो गये. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों बदमाशों के पास से 2 अवैध देशी तमंचा , 5 जिंदा और 2 फायरशुदा कारतूस के साथ ही बिना नंबर की बाइक और 11 सौ रुपया बरामद हुआ है. मुठभेड़ में गिरफ्तार जुल्फीकार पुत्र इसहाक और असलम पुत्र मेधु रामकोला थाने के गांव मोरवन बड़का टोला के निवासी हैं. 

स्कूल की लड़कियों के साथ करते थे छेड़छाड़ 

यह दोनों रामकोला क्षेत्र में स्कूल कॉलेज के पास रास्ते से जाने वाली लड़कियों के साथ छोड़खानी और अश्लील टिप्पणी करते थे. दोनों हाथ में कलावा बांधकर हिन्दू होने का स्वांग भी रचते थे. 

बता दें दोनों लव जेहाद के मामलों में भी शामिल रहे हैं और काफी दिनों से फरार चल रहे थे. पुलिस ने दोनों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था. पुलिस इन शोहदों को काफी समय से तलाश कर रही थी. यह दोनों मनबढ़ टाइप के थे. 

एसपी संतोष मिश्र ने बताया कि बहुत से दोनों बदमाश पुलिस के रडार पर थे लेकिन दोनों फरार चल रहे थे जिसके कारण दोनों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था.देर रात हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि लड़कियों और महिलाओं को छेड़ने वाले किसी कीमत पर बक्शे नहीं जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget