एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बाइक चोर दबोचे, शातिराना अंदाज में देते थे वारदात को अंजाम

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में वाहन चोरी करने वाले 3 सदस्य 4 बाइक व एक बॉलरों के साथ गिरफ्तार किए गए हैं. शादी ब्याह में खाना बनाने वाली टीम में शामिल होकर घटना को अंजाम देते थे.

कुशीनगर पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है जिस गिरोह के लोग शादी ब्याह में टेंट हाउस या खाना बनाने वाली टीम में शामिल होकर काम करते थे और रात में मौका देखकर वाहन चोरी करके फरार हो जाते थे. इतना ही नहीं चोरी के इस वाहन का प्रयोग यूपी से बिहार में शराब की तस्करी में करते थे. 

पुलिस ने यूपी और बिहार में फैले इस अंतरप्रांतीय गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की 4 बाइक और एक बोलेरो बरामद हुआ है. पटहेरवा पुलिस ने तीनों शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इस शातिर गैंग का खुलासा किया है.

शातिराना अंदाज में करते थे वारदात

अगर आपके घर कोई मांगलिक कार्यक्रम पड़ता है तो आपको सजग रहने की जरूरत है क्योंकि आपके घर टेंट लगाने वाली टीम या फिर आपके घर खाना बनाने वाली टीम में शातिर चोर भी हो सकते हैं. कुशीनगर की पटहेरवा थाने की पुलिस ने एक ऐसे ही वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है जो इस तरह शादी ब्याह में खाना बनाने वाली या टैंट लगने वाली टीम में शामिल होकर मौका देखते ही घटना को अंजाम देते थे. 

यूपी और बिहार दोनों राज्य में फैले इस गिरोह में शामिल बदमाश बड़े शातिराना अंदाज में वाहनों की चोरी करते थे. इस गिरोह के लोग सबसे पहले किसी टेंट लगाने वाली या खाना पकाने वाली टीम में शामिल हो जाते थे. शादी ब्याह में भले ही ये टेंट लगाते या खाना पकाने में सहयोग करते लेकिन इनकी निगाह वाहनों पर ही रहती थी. रात में काम खत्म होने और सबके निश्चिंत हो जाने के बाद शातिर बाइक या चार पहिया वाहनों का लॉक तोड़ते थे और वाहन लेकर फरार हो जाते थे.जब तक लोगों को पता चलता तब ये काफी दूर निकल जाते थे.

पुलिस ने इस तरह जाल बिछाकर की कार्रवाई

पटहेरवा थानाक्षेत्र में अचानक बढ़ी वाहन चोरी की घटनाओं से पुलिस परेशान थी. पुलिस ने गहनता से जांच की तो अधिकांश गाड़ियां मांगलिक कार्यक्रमों से ही चोरी हुई थीं. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर वाहन चेकिंग के दौरान पटहेरवा थानाक्षेत्र के कुचिया पिपरा निवासी महमूद आलम को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो इस शातिर गिरोह का खुलासा हुआ.

इसके बाद पुलिस ने बिहार के गोपालगंज निवासी गोलू और अजीत गोंड की भी गिरफ्तार किया.इन सबकी निशानदेही पर चोरी की गईं 4 बाइक और एक बोलेरो बरामद किया गया. इस गिरोह का खुलासा करते हुए सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है. यह लोग शातिर तरीके से घटना को अंजाम देते थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM योगी
उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM योगी
गोरखपुर में आज ट्रैफिक डायवर्जन लागू, BJP की पदयात्रा को लेकर बदले गए रूट
गोरखपुर में आज ट्रैफिक डायवर्जन लागू, BJP की पदयात्रा को लेकर बदले गए रूट
मुरादाबाद में तेज रफ़्तार बोलेरो ने 6 बच्चों को कुचला, 2 की मौत 4 बच्चे घायल
मुरादाबाद में तेज रफ़्तार बोलेरो ने 6 बच्चों को कुचला, 2 की मौत 4 बच्चे घायल
यूपी में भूजल कमी, मिट्टी की घटती उर्वरता से कृषि को खतरा, कहा-तत्काल उठाएं कदम
यूपी में भूजल कमी, मिट्टी की घटती उर्वरता से कृषि को खतरा, कहा-तत्काल उठाएं कदम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget