एक्सप्लोरर

यूपी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी विधायक का उल्टे तिरंगे के साथ फोटो वायरल, अब दी सफाई

Kushinagar News: इस मामले को लेकर सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रध्वज का अपमान है. सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक को यह भी नहीं पता है कि तिरंगा किस तरह पकड़ना चाहिए.

बीजेपी पूरे देश में हर घर झंडा अभियान चला रही है और आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजेपी के विधायक खुद उल्टा झंडा पकड़े नजर आ रहे हैं. बीजेपी विधायक मोहन वर्मा का यह फोटो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं कि "क्या बीजेपी विधायक को देश के झंडे के विषय में नहीं पता है" . 

विधायक जी आज नगरपालिका परिषद हाटा के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा रोहन कार्यक्रम में पहुंचे थे. फोटो में विधायक जी के हाथों में उल्टा झंडा लगा हुआ दिखाई दे रहा है. यह वही विधायक हैं जिनको 2022 में एबीपी न्यूज ने दिखाया था कि विधायक जी को ना तो MLA का फूल फॉर्म पता है और ना तो डीएम और ना ही SP का नाम पता है. ना तो इनको विधानसभा में वोटरों की संख्या ही पता है. 

इस मामले पर विधायक ने क्या कहा?

इस संदर्भ में हाटा विधायक ने कहा कि जब मुझे झंडा मिला तो उल्टा लगा हुआ था. मैने उसको दिया सीधा करने के लिए लेकिन जैसे ही उनसे यह सवाल हुआ कि फोटो में तो देखने से लग रहा है कि आप फोटो क्लिक करा रहे हैं तो इस बात पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. 

कुशीनगर जनपद के हाटा विधानसभा से बीजेपी विधायक मोहन वर्मा आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद हाटा के कार्यालय में पहुंचे थे. उसी दौरान विधायक जी अपने हाथ में उल्टा तिरंगा झंडा पकड़े रहे. विधायक जी को यह भी नहीं पता होगा कि झंडा उल्टा है या सीधा है.

इस वायरल फोटो में नगरपालिका परिषद हाटा के अध्यक्ष रामानंद सिंह और नगरपालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह भी मौजूद थी लेकिन किसी ने विधायक जी को यह नहीं बताया कि झंडा उल्टा है. अब फोटो वायरल होने के बाद तरह तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. 

सवाल का जवाब देने से बचे विधायक

इस संदर्भ में हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि जब मुझे झंडा मिला तो उल्टा लगा हुआ था. मैने उसको दिया सीधा करने के लिए लेकिन जैसे ही उनसे यह सवाल हुआ कि फोटो में तो देखने से लग रहा है कि आप फोटो क्लिक करा रहे हैं तो इस बात पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. 

इस संदर्भ में सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रध्वज का अपमान है. सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक को यह भी नहीं पता है कि तिरंगा किस तरह पकड़ना चाहिए. इस पर कार्यवाही होनी चाहिए. 

Input By : अखिलेश तिवारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget