एक्सप्लोरर

यूपी में खाद की किल्लत से बढ़ा तनाव, कुशीनगर में लाइन लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Kushinagar News: चकिया गांव के रहने वाले तेजू और गोमल के परिवार वालों के बीच लाइन में लगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई. यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, लोगों ने शांत कराया.

यूपी में खाद की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही, जिस कारण ग्रामीणों का सब्र जबाब देता जा रहा है. ताजा मामला कुशीनगर जनपद का है, यहां रामकोला थाना क्षेत्र के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, कुसुम्हा में खाद वितरण के दौरान लाइन में लगने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जूते-चप्पल चलते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार करने की बात कही है. वहीं इस घटना ने खाद वितरण में प्रशासन की पोल जरुर खोल दी है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की है, जब कुसुम्हा, रामकोला की सहकारी समिति पर यूरिया खाद का वितरण हो रहा था. सरकारी नियमों के अनुसार किसानों को आधार कार्ड के आधार पर खाद दी जा रही थी. इसी दौरान चकिया गांव के रहने वाले तेजू और गोमल के परिवार वालों के बीच लाइन में लगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई. यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जूते और चप्पल चलाए. स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

वायरल वीडियो और पुलिस की प्रतिक्रिया

मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद रामकोला थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

खाद वितरण की स्थिति

रामकोला की कुसुम्हा सहकारी समिति पर इस सत्र में अब तक कुल 3200 बोरी यूरिया खाद का वितरण हो चुका है. घटना वाले दिन 220 बोरी खाद वितरित की गई थी. यूरिया की कमी और वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिसके कारण किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget