एक्सप्लोरर

यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, सीएम योगी ने कहा- चिंतित न हों लोग, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

UP Weather Update: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां कहीं भी आंधी, बारिश या ओलावृष्टि से लोगों की जान या मवेशियों की मौत हुई है, वहां पीड़ितों को तुरंत राहत राशि दी जाए.

UP Mein Barish: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जन-धन का बड़ा नुकसान हुआ है. कई जिलों में पेड़ और दीवार गिरने से लोगों की जान चली गई, वहीं खेतों में खड़ी फसलें भी तबाह हो गईं. इस आपदा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को कहा है कि वे पूरी तत्परता के साथ राहत कार्यों को अंजाम दें. उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि अधिकारी खुद फील्ड में जाकर हालात का जायजा लें और प्रभावितों को हर जरूरी मदद पहुंचाएं.

सीएम योगी ने कहा कि जहां कहीं भी आंधी, बारिश या ओलावृष्टि से लोगों की जान या मवेशियों की मौत हुई है, वहां पीड़ितों को तुरंत राहत राशि दी जाए. इसके अलावा घायलों का अच्छे अस्पतालों में समुचित इलाज कराया जाए.

लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो- सीएम
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि खेतों में फसल को जो नुकसान हुआ है, उसका सर्वे जल्द से जल्द किया जाए और पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके. उन्होंने जलभराव की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए कहा कि जहां भी पानी भर गया है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

आजम खान को तीन मामलों में मिली बड़ी राहत, क्या जेल से आ पाएंगे बाहर?

गौरतलब है कि 17 अप्रैल की शाम को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया था. तेज आंधी और बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे थे. अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर समेत कई जिलों में जानमाल का नुकसान हुआ. अयोध्या में ट्रॉली पलटने और दीवार गिरने से महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बाराबंकी में दीवार गिरने से  लोगों की जान चली गई.वही सरकार मौत के आकड़ो को जल्द से जल्द प्रशासन को देने का निर्देश दिया ताकि सरकार उन पीड़ित परिवारों की मदद कर सके .

बारिश ने फसलों को बर्बाद कर दिया
इस आपदा से किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है. खासकर जिन क्षेत्रों में गेहूं की कटाई चल रही थी, वहां ओलावृष्टि और बारिश ने फसलों को बर्बाद कर दिया.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह भी बताया गया है कि शासन स्तर से लगातार जिलों से जानकारी ली जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राहत बल भी भेजे जाएंगे. सरकार का प्रयास है कि हर पीड़ित तक मदद समय रहते पहुंचे और कोई भी व्यक्ति राहत से वंचित न रहे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget