एक्सप्लोरर

Jaunpur Viral Video: कॉलेज के बाहर दबंगों ने की छात्र की लाठी-चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Jaunpur News: जौनपुर के एक कॉलेज के बाहर छात्र से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पुलिस फिलहाल इस मामले में कॉलेज में छानबीन कर रही है.

Jaunpur Crime News: यूपी के जौनपुर (Jaunpur) शहर के कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में कुछ दबंग कॉलेज के बाहर एक छात्र की लाठी और चप्पलों से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पीठ पर बैग टांगे और स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्र वीडियो में मदद की गुहार लगाता दिख रहा है लेकिन दबंगों के डर उसे बचाने वहां कोई नहीं पहुंचा.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को फिर से पुलिस कॉलेज पहुंची. जहां प्रिंसिपल से जानकारी हासिल कर पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दिलाने की बात कही गई.

छात्र से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल पूरा मामला करीब 4 दिन पहले सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार स्थित कालेज का है. जहां कॉलेज के बाहर कुछ दबंग एक छात्र की पिटाई कर रहे थे. लेकिन छात्र को बचाने के लिए कोई भी सामने नहीं आया.

जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो उनकी टीम कॉलेज के बाहर पहुंची. लेकिन तब तक दबंग वहां से भाग चुके थे औऱ पुलिस की पूछताछ में किसी ने इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. बता दें कि किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. 

Agra Lucknow Expressway पर बड़ा हादसा ,पर्यटकों से भरी बस कंटेनर से टकराई, 2 की मौत, कई घायल

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी एक वायरल वीडियो सामने आया है उसमें एक स्टूडेंट को कुछ लड़के पीट रहे हैं, इसमें ये बाते बताई जा रही हैं कि ये शेरवा इंटर कॉलेज के आसपास का ही स्थान हो सकता है. मौके पर थाना सिकारारा से पुलिस बल भेजा भी गया था, उन्होंने जांच भी की है, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की.

एसपी ग्रामीण ने कहा फिलहाल वहां के प्रिंसिपल और स्टाफ से छानबीन कराई जा रही है कि क्या ये घटना उन लोगों के संज्ञान में है. जैसे ही इसकी पुष्टि हो जाएगी तो पीड़ित से प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई की जाएगी.

UP Politics: 'वो रौंदते चला गया' ट्वीट पर शिवपाल सिंह यादव ने साधी चुप्पी, अखिलेश यादव पर सवाल किया इग्नोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget