एक्सप्लोरर

 UP Anti Bhu Mafia Portal: अवैध कब्जे से हैं परेशान हैं तो यहां करें शिकायत, एक क्लिक में जानें पूरा प्रोसेस

उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं की लगाम कसने के लिए सरकार द्वारा एंटी भू-माफिया पोर्टल की शुरुआत की गई है. इस पोर्टल पर आम जनमानस भू-माफियाओं की शिकायत कर सकते हैं.

 UP Anti Bhu Mafia Portal: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भू-माफियाओं (Bhu-Mafia) द्वारा भोले-भाले लोगों की जमीन पर तो कभी सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं. वहीं पीड़ित लोग कई बार डर की वजह से पुलिस में इन भू-माफियाओं की शिकायत भी नहीं कर पाते हैं और अपनी जमीन खो देते हैं. लेकिन यूपी सरकार द्वारा आम नागरिकों को कई सुविधाएं दी जा रही है जिनका इस्तेमाल कर जनमानस खुद पर हो रहे जुल्मों की शिकायत कर सकते हैं. भूमाफिया एंटी पोर्टल की शुरुआत भी इसीलिए की गई है ताकि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लोग शिकायत कर सकें और फिर शासन और प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. चलिए यहां जानते हैं भू-माफिया एंटी पोर्टल पर कैसे शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

क्या है यूपी एंटी भूमाफिया पोर्टल

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा यूपी एंटी भूमाफिया पोर्टल लॉन्च किया गया है. इस पोर्टल पर शासन एवं प्रशासन स्तर पर भूमाफियाओं द्वारा सरकारी एवं निजी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की शिकायतें मिलती रहती हैं. इन शिकायतों को संज्ञान में लेकर भूमाफियाओं को चिन्हित किया जात है और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है ताकि जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं.

कैसे करें यूपी एंटी भू-माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज

  • एंटी भू-माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html पर क्लिक करना होगा.
  • ऑफिशियल पोर्टल ओपन हो जाने के बाद शिकायत पंजीकरण का ऑप्शन आएगा.
  •  आपको शिकायत पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • क्लिक करते ही नया पेज ओपन हो जाएगा.
  •  यहां सबसे पहले अपना मोबाइल फोन नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें. इसके बाद कैप्चा कोड़ को दिए गए बॉक्स में भरकर वनटाइम पासवर्ड हासिल करें.
  • अब नया बॉक्स ओपन हो जाएगा यहां वनटाइम पासवर्ड भरकर वेरिफाई पर क्लिक कर दें.
  •  इसके बाद ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण फॉर्म मिलेगा. इसमें आपको सामान्य जानकारी और भूमाफिया के खिलाफ जानकारी भरनी होगी और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • ऐसा करते ही आपका शिकायत फॉर्म सबमिट हो जाएगा. आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और स्लिप भी मिलेगी.
  • आपके मोबाइल फोन पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा. इसका यूज आप अपनी शिकायत के स्टेट्स को चेक करने के लिए कर सकते हैं.

UP Crime News: सहारनपुर में तांत्रिक ने बीमार महिला से किया रेप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

एंटी भू-माफिया पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे करें चेक

  • ऑनलाइन कंप्लेंट स्टेट्स चेक करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट पर एक पेज ओपन होगा जिसमें व्यू कम्पलेन स्टेट्स लिखा होगा.
  • इस पेज के पहले बॉक्स में अपना कंप्लेंट नंबर दर्ज करें और फिर रजिस्टर मोबाइल नंबर भरें
  • ऐसा करने के बाद कैप्चा कोड को भी दिए गए बॉक्स में दर्ज कर दें. और चेक सिक्योरिटी पिन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको वन टाइम पासवर्ड मिलेगा, जिसे दिए गए बॉक्स में भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें.
  •  इसके बाद आपकी शिकायत का स्टेट्स स्क्रीन पर आ जाएगा.

ये भी पढ़ें

UP: पेट्रोल पंप के बाद सपा विधायक के फॉर्म हाउस और मैरिज हॉल पर भी चल सकता है बुलडोजर, मिला नोटिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget