एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में अजीबो गरीब चोरी, रातोरात इंटरलॉकिंग की ईंटें उखाड़ ले गए चोर, मदरसे से बरामद हुईं ईंटें

Jalaun News: यूपी के जालौन में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां रातों-रात चोर इंटरलॉकिंग की ईंटे उखाड़ ले गए. अब इंटरलॉकिंग की ईंटें मदरसे से बरामद हुईं हैं.

उत्तर प्रदेश के जालौन में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां किसी घर या दुकान में चोरी नहीं की गई बल्कि रातों-रात मोहल्ले में डाली गई इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटो को उखाड़ कर चोरी कर लिया गया. लेकिन नगर पालिका अधिकारियों को इसकी कानों का खबर नहीं लगी. 

वही जब मामला उजागर हुआ तो एसडीएम ज्योति सिंह तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की. वही जांच टीम ने एक मदरसे के परिसर से उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग की ईंटों को बरामद कर लिया है.

पूरा मामला कहां का है?

मामला कोंच नगर पालिका क्षेत्र की मोहल्ला आजाद नगर वार्ड नम्बर 20 का है. यहां सड़क से उखाड़ी गईं इंटरलॉक ईंटें बुधवार शाम को एक मदरसे से बरामद की गईं. फिलहाल ईंटों को पालिका परिसर में रखवाया गया है. 

वही नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रही हैं, इंटरलॉक ईंटें गायब होने के मामले में एसडीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी.

इतनी लागत से बनी थी सड़क

सन 2021 में साढ़े चार लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हुआ था. हफ्तेभर पहले सड़क की सारी ईंटें उखाड़कर गायब कर दी गईं थीं. लेकिन नगर पालिका को इसकी भनक तक नहीं लगी. मामला उजागर होने के बाद एसडीएम ज्योति सिंह ने टीम गठित की.

वहीं टीम में नायब तहसीलदार सादुल्ला खा, पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव व कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह शामिल थे. टीम ने बुधवार की शाम चोरी से उखाड़ी गईं ईंटें आजाद नगर वार्ड नंबर-14 में अंजुमन इस्लामिया मदरसा से बरामद की हैं.

जांच टीम ने गोदाम में रखवाईं ईंटें

वही जांच टीम ने मौके पर पालिका कर्मचारियों को बुलाकर ट्रैक्टर से ईंटें भरवाकर नगर पालिका के गोदाम में रखवा दी है. फिलहाल अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव का कहना है कि सड़क से उखाड़ी गई ईंटें बरामद कर ली गई हैं. ईंटें पालिका परिसर में रखवाई जा रही हैं. जल्द की उच्चाधिकारियों से बात कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी.

 वही दूसरी तरफ सड़क से चोरी छुपे उखाड़ी गईं इंटरलॉकिंग ईंटों के मदरसे से बरामद होने के बाद कोतवाली पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है. वही मामले में सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले में ईओ के माध्यम से शिकायती पत्र मिला है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Input By : प्रवीण द्विवेदी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget