एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- 2024 तक हर घर में टोंटी से पहुंचाना है पानी

Unnao News: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कल्याणी नदी के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन किया और फावड़े से मिट्टी खोदकर काम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि 2024 तक हर घर जल पहुंचेगा.

Swatantra Dev Singh Unnao Visit: यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज उन्नाव के बांगरमऊ पहुंचे, जहां उन्होंने ततियापुर में कल्याणी नदी के जीर्णोद्धार के काम का शुभारंभ किया. स्वतंत्र देव सिंह ने कल्याणी नदी में भूमि पूजन के बाद, फावड़े से मिट्टी खोदकर कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान बांगरमऊ से बीजेपी विधायक श्रीकांत कटियार, डीएम रवींद्र कुमार,एसपी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम अंकित शुक्ला भी मौजूद रहे. कल्याणी नदी खेती की सिंचाई के काम आती है. इस मौके पर मंत्री जी ने विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला. 

विपक्ष पर बोला जोरदार हमला

स्वतंत्र देव सिंह ने विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि जो बड़े खानदान में पैदा होता है, नेहरू परिवार में पैदा होता है या ऐसे किसी जाति संगठन परिवार में पैदा होता है उसे गरीबी का दर्द नहीं पता होता है. साधारण परिवार में जन्म लेने वाला बेटा मातृभूमि से प्यार करता है, मातृभूमि से प्यार करते हुए देश का प्रधान सेवक बनता है और एक गरीब की जरुरत को भी समझता है. उन्होंने कहा कि साल 2024 तक सभी को स्वच्छ जल देना है और टोटी के माध्यम घर-घर जल पहुंचाना है, शुद्ध जल देना है. 

मोदी-योगी की तारीफ की
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले कुएं रहते थे, गांव में तालाब रहते थे, पानी सुरक्षित कैसे रहता था. पानी है तो जीवन है, हम घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में कर जल संचयन कर सकते हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर सुबह-सुबह कोई व्यक्ति नीम के 5 पत्ते तुलसी के 2 पत्ते, काली मिर्च चबा ले, उसे बड़े से बड़ा बुखार छू भी नहीं सकता है. गांव में स्वच्छता रहे तो बीमारी कभी छू नहीं सकती. पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता सभी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
UP By-Elections: आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, मुस्लिम वोटों के लिए बनाई ये रणनीति

स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से भी बात की और कहा कि समाज के सहयोग से सरकार की योजना है. नदियां और इन सब नदियों का जीर्णोद्धार और तालाब अमृत सरोवर मोदी जी की इच्छा है कि अमृत सरोवर के माध्यम से जल संचय किया जाए. घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में स्वच्छ जल से ही लोग स्वस्थ होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

Embed widget