एक्सप्लोरर

UP Jal Nigam के 21 हजार कर्मचारियों को 5 महीनों से नहीं मिला वेतन, दर्द सुनकर पसीज उठेगा कलेजा

UP Jal Nigam: यूपी जल निगम के 21 हजार कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन और पेंशन नहीं मिली है ऐसे में इनके आर्थिक हालात बेहद खराब हो गए हैं. कई परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है.

UP Jal Nigam Employees Did Not Get Salary: यूपी जल निगम के 21 हजार से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को 5 महीने से वेतन और पेंशन नहीं मिला है जिसकी वजह से उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है. ज़रा सोच कर देखिए जिस घर में 5 महीने से आमदनी न हो वहां खाना पीना, बच्चों की पढ़ाई, किसी बीमार का इलाज कैसे होता होगा. विदेशों से लाखों करोड़ का इन्वेस्टमेंट लाने के दावे करने वाले मंत्री और अधिकारियों को इन हज़ारों परिवारों की शायद कोई परवाह नहीं, वरना अब तक इनकी समस्या का समाधान कर दिया होता. एबीपी गंगा की टीम जब इन कर्मचारियों के घर पहुंची तो उनके हालात बेहद खराब दिखाई दिए.
 
त्रिवेणी नगर में रहने वाली निर्मला देवी जल निगम की कर्मचारी हैं. पति का बहुत पहले निधन हो चुका है. उनकी दो बेटियां हैं. घर की पूरी जिम्मेदारी निर्मला देवी पर है. उन्हें जुलाई के बाद से वेतन नहीं मिला, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है. न बच्चों की फीस जा पाती है, कई बार को सिलेंडर तक नहीं भर पाता. तमाम दिक्कतों के बीच सैलरी की भी कोई उम्मीद नहीं है. अब तो कोई कर्जा देने वाला भी नहीं है. घर का जेवर बेचकर दाल रोटी चल रही है. दिवाली पर भी तनख्वाह नहीं आई थी. उन्होंने कहा कि एक चैन बेचकर दिवाली मनाई, फीस भरी और गैस सिलेंडर भराया था. 
 
5 महीनों से नहीं मिला वेतन
निर्मला देवी ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले चिकनगुनिया हो गया था, पैसे नहीं थे बिस्तर में पड़े थे, बड़ी मुश्किल से दवा चली. बैंक से कुछ कर्जा लेकर काम चलाया. सबके साथ ही समस्या आ रही, कोई सुनने वाला नहीं, समझ नहीं आता किससे बात करें. अधिकारी से बात करो तो कहते कि हमें भी नहीं मिल रही, शासन से पैसा नहीं आ रहा. क्या करें अब फिर बेटी की फीस जमा करनी है, यही कहा है कि तनख्वाह आ जाए तो जमा कर देंगे. 100 रुपये भी खर्च करने पड़े तो यह सोचना होता है कि कल के लिए भी बचाना है. कभी-कभी तो 10-20 रुपये के लिए तरस जाते हैं. 
 
बिना वेतन घर चलाना हुआ मुश्किल
एबीपी गंगा की टीम चौपटियां में रहने वाली जल निगम से रिटायर कर्मचारी सोनपती पांडेय के घर पहुंची. एक छोटा सा घर जिसमें दीवारों पर प्लास्टर तक नहीं. एक छोटा सा कमरा जिसमें सोनपती अपनी बेटी साथ बैठी थी, उसमें भी जगह जगह दीवार से पपड़ी उतर रही थी. उन्होंने बताया कि सितंबर में रिटायरमेंट हुआ, लेकिन उससे पहले 3 महीने का वेतन बकाया है. अब तक न पेंशन का कुछ हुआ और ना बाकी फंड का. घर चलाने के लिए लोगों से उधार लेना पड़ता है. उनके तीन बेटे हैं, एक बीमार रहता है. दो बेटे कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं. बेटी की शादी नहीं हुई. बीमार होने पर दवाई के लिए भी सोचना पड़ता है. 
 
उधार लेकर घर चला रहे हैं लोग
जल निगम से ही रिटायर हुए श्रीकांत अवस्थी ने भी एबीपी गंगा से अपना दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि वो जुलाई 2017 में रिटायर हुए थे, लेकिन अभी तक ग्रेच्युटी और फंड का भुगतान नहीं हुआ. सोचा था रिटायरमेंट के बाद जब ड्यूज का भुगतान होगा उससे कोई छोटा मोटा काम करके अपनी जीविका चलाएंगे. ये तो हुआ नहीं ऊपर से 5 महीने हो गए पेंशन तक नहीं मिली. दूसरों से उधार लेते हैं. जल निगम की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोग उधार देने में भी संकोच करते हैं. 
 
सीएम योगी को लिखी चिट्ठी
यूपी जल निगम कर्मचारी महासंघ के संयोजक अजय पाल सिंह ने कहा कि हमें 4 महीने से वेतन, पेंशन नहीं मिली. जो कर्मचारी रिटायर हो गए उन्हें ड्यूज नहीं मिले. बहुत से कर्मचारी तो पेंडुलम होकर झूल रहे हैं, उनकी पेंशन तक नहीं बंधी. कर्मचारी उधार लेते, पेंशनर अपने जेवरात बेचकर घर चला रहे हैं. हर घर में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. कई लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं वो भी परेशान है. अजय पाल ने कहा कि कुल 21,117 कर्मचारी और पेंशनर्स के सामने समस्या है. इसमें 6,861 कर्मचारी वर्तमान में कार्यरत हैं जिनका वेतन नहीं आ रहा है. जबकि 14,256 पेंशनर हैं जिन्हें पेंशन नही मिल रही.  इसके अलावा करीब 500 कर्मचारी ऐसे भी हैं जो रिटायर हो गए लेकिन पेंशन बंधी ही नहीं.
 
संगठन के महामंत्री आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आखिरी वेतन जुलाई 2022 का मिला है. अब तो रिश्तेदार भी नहीं पूछते कि कैसे हो क्योंकि जो पैसा देता है वह यह भी चाहता कि कब वापस मिलेगा. जल निगम के एमडी से लेकर ऊपर तक दर्द बता चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. सीएम को भी चिट्ठी लिखी है.
 
सवालों से बचते दिखे नगर विकास मंत्री
इस बारे में जब एबीपी गंगा की टीम ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से कर्मचारियों की समस्या को लेकर तीखा सवाल किया तो मंत्री जी ने असहज हो गए. उन्होंने बस ये कहा कि "वेतन हो जाएगा, हो जाएगा." और इसके बाद तेजी से मंच की ओर चढ़ गए. मंत्री जी अगर ये भी बता देते कि वेतन कब मिलेगा तो कर्मचारियों को शायद कुछ राहत मिल जाती. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget