एक्सप्लोरर

UP Politics: रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा? उत्तर भारत को लेकर कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस के करीबी पत्रकार के मुताबिक प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं और उत्तर भारत में पार्टी की कमान संभालेंगी. यूपी में पार्टी की कमान प्रियंका के हाथ होगी.

Bharat Jodo Yatra in UP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) नए साल में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. प्रदेश में ये यात्रा तीन दिन तक चलेगी. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी शामिल होंगी, जो राज्य के विधानसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक पराजय के बाद प्रदेश आना लगभग छोड़ चुकी हैं. हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा के जरिए प्रदेश की राजनीति में उनके दोबारा सक्रिय होने की बात कही जा रही है. पार्टी के नेताओं के अनुसार प्रियंका गांधी अब पूरी तरह से यूपी में पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगी.

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी सक्रियता का पता सभी को चल जाएगा. प्रियंका की पीआर टीम के लोगों का तो यह दावा है कि राहुल गांधी अब दक्षिण में और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर में कमान संभालेंगी और लखनऊ तथा दिल्ली में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति को ध्वस्त करने में जुटेंगी.

उत्तर भारत की कमान संभालेंगी प्रियंका गांधी

यूपी कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद से लेकर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह सभी का यही कहना है. इन नेताओं के अनुसार, यूपी के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद प्रियंका गांधी ने योजनाबद्ध तरीके से हिमाचल प्रदेश पर ध्यान देना शुरू किया. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर अपना ध्यान केंद्रित किया. कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के बेहद करीबी पत्रकार हिसाम सिद्दीकी कहते हैं कि जब राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से शुरू की तो वो अनायास हुआ फैसला नहीं था, बल्कि बहुत सोच समझ कर किया गया था. पूरे दक्षिण भारत में राहुल की यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी कहीं भी शामिल नहीं हुईं, लेकिन दक्षिण से निकलते ही वे मध्य प्रदेश में अपने पति व बेटे के साथ यात्रा में शामिल हुईं. अब वह यूपी में राहुल के साथ यात्रा में शामिल हो रही हैं.

रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

हिसाम के अनुसार, प्रियंका यूपी के अलावा अब आगे भी जिन राज्यों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जाएगी, वहां राहुल के साथ यात्रा में दिखेंगी. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में प्रियंका ने जम कर प्रचार किया और कांग्रेस वहां चुनाव भी जीती. इस जीत का महत्व है, कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच जिम्मेदारी बांटने वाली है. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं और दक्षिण भारत की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं और उत्तर भारत में पार्टी की कमान संभालेंगी. इसका यह मतलब नहीं है कि राहुल उत्तर भारत के राज्यों में प्रचार नहीं करेंगे. वो यूपी में भी सक्रिय रहेंगे लेकिन यूपी में पार्टी की कमान प्रियंका के हाथ में ही होगी. 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका

यूपी के बीते विधानसभा चुनावों में भले की कांग्रेस पार्टी को लाभ नहीं हुआ, लेकिन प्रियंका की मेहनत में कोई कमी नहीं रही थी. पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी के कमान संभालने पर पार्टी को यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में लाभ होगा. राहुल के चलते दक्षिण भारत में पार्टी का परचम फहराएगा. कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होंगी. हर दिन एक सभा होगी. राहुल गांधी अपने यात्रा के अनुभव को बताएंगे. इसके साथ ही यूपी जोन के सभी अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल होंगे.  

ये भी पढ़ें-UP Politics: मायावती के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का जबरदस्त पलटवार, RSS का नाम लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget