एक्सप्लोरर

UP: दूसरे चरण में डेढ़ लाख स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, बनेंगे इतने बूथ

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस टीके की 9,11,000 खुराक मिल चुकी हैं और इससे पहले 10 लाख 75 हजार वायल प्राप्त हुए थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के शुक्रवार को आयोजित होने जा रहे दूसरे चरण में डेढ़ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि कोविड-19 का टीका लगाने का दूसरा चरण शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश में करीब 1500 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि बुधवार तक प्रदेश में कोरोना वायरस टीके की 9,11,000 खुराक मिल चुकी हैं और इससे पहले 10 लाख 75 हजार वायल प्राप्त हुए थे.

कुमार ने बताया कि प्रदेश में करीब नौ लाख स्वास्थ्य कर्मी हैं और उनकी दो खुराकों को ध्यान में रखते हुए हमारे पास पर्याप्त मात्रा में टीके की दवा उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण के बाद हर गुरुवार और शुक्रवार को टीके लगाए जाएंगे. गौरतलब है कि गत 16 जनवरी को पूरे देश में कोविड-19 रोधी टीका लगाने का अभियान शुरू हुआ है. इसके पहले दिन उत्तर प्रदेश में 20,000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था. जिन लोगों को 16 जनवरी को टीका लगा था उन्हें इसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी.

गत 16 जनवरी को प्रदेश के अंबेडकर नगर, बदायूं, फिरोजाबाद, बहराइच और झांसी जिले के 11 चुनिंदा केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को 'कोवैक्सीन' लगाई गई थी बाकी 306 केंद्रों पर टीके के तौर पर 'कोविशील्ड' लगाई गई थी.

कोविड-19 संक्रमित 6 और लोगों की मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत हो गई और 195 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. प्रदेश में अब तक इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8597 हो गई है. यूपी में इस वक्त 7717 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. प्रदेश में कुल 597823 लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त हो चुके हैं, जिनमें से 581509 ठीक भी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें-

अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा, इंजीनियरों के साथ की बैठक, राम मंदिर निर्माण को लेकर हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget