एक्सप्लोरर

UP News: हापुड़ में अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Hapur News: पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 अवैध तमंचे, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस सहित अधबने 6 तमंचे बरामद किए हैं. इसके अलावा 13 नाल व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र भी बरामद हुए हैं.

Hapur News: हापुड़ (Hapur) जिले की थाना देहात पुलिस ने एक अवैध तमंचे (Illegal Firearms) बनाने की फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर मौके से तमंचा बनाते एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने थाना देहात क्षेत्र के ही धनोरा कट के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 8 अवैध तमंचे, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस सहित अधबने 6 तमंचे बरामद किए हैं. इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से 13 नाल व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र (Illegal Arms) बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं.

दोनों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
 तमंचा और अवैध हथियार बनाने के जुर्म में  गिरफ्तार अभियुक्त फखरुद्दीन थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध  मेरठ, गौतमबुध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ में भी हत्या के प्रयास, चोरी आर्म्स एक्ट सहित करीब 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जबकि इसका दूसरा साथी केशव त्यागी पीरनगर सुदना गांव का रहने वाला है और इस पर भी आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं. 

घर में ही हो रहा था अवैध हथियारों का निर्माण
केशव त्यागी अपने मकान में संचालित अवैध फैक्ट्री में तमंचे बनवाकर बेचता व बिकवाता था. गिरफ्तार दोनों आरोपी जनपद हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ सहित आसपास के जनपदों में इन अवैध तमंचों को ढाई हजार रुपए से लेकर 3 हजार रुपए में बेच दिया करते थे. 

ढाई से तीन हजार में बेचते थे तमंचे
हापुड़ एसपी दीपक भूकर ने बताया कि दोनों लोग करीब 3 से 4 महीने से गांव में गुपचुप तरीके से अवैध हथियार की फैक्ट्री में तमंचे बना रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी रही थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने कल देर रात इस फैक्ट्री में छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों से पूछताछ में कई और लोगों के इस अवैध धंधे में शामिल होने की बात कही है, पुलिस ने जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें:

Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी, जानिए- अब कैसी है हालत

Prayagraj: बाढ़-बारिश से प्रभावित हो रही हैं प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां, अभी तक शुरू नहीं हो सका है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget