एक्सप्लोरर

UP Rain: यूपी में भीषण बारिश का कहर, अब तक 19 लोगों की मौत, कई जिलों में स्कूल रहे बंद

UP Rain Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उप्र में 14 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 17 तारीख तक हल्की बारिश जारी रहेगी. बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 व्यक्तियों की मौत हो गई. लगातार बारिश ने सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला, खासकर राज्‍य के कुछ जिलों में स्कूल दिनभर के लिए बंद कर दिए गए. राहत आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में भारी बारिश और डूबने से संबंधित घटनाओं में हरदोई में चार, कन्नौज में दो और देवरिया, कानपुर शहर, रामपुर, संभल और उन्नाव में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 22 जिलों मुरादाबाद, संभल, कन्नौज, रामपुर, हाथरस, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, बहराइच, लखनऊ, बदायूं, मैनपुरी, हरदोई, फिरोजाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, कानपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी और फतेहपुर में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उप्र में 14 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 17 तारीख तक हल्की बारिश जारी रहेगी. अधिकारी ने कहा राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भी 17 तारीख तक बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है. 15 सितंबर तक राज्य में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने से कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है.

अधिकारियों के आदेश पर स्कूल बंद हैं. लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी बिजली कड़कने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत सोमवार को बारहवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया और लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलने की सलाह दी. लखनऊ में सभी जिला स्तरीय अधिकारी क्षेत्र में हैं और बारिश से होने वाली समस्याओं का जायजा ले रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य की राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव से उत्पन्न होने वाली समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जा रहा है और सोमवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में 99.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

जिले के एक अधिकारी ने कहा कि शहरी इलाकों में नगर निगम की कई टीम और ग्रामीण इलाकों में एसडीएम के नेतृत्व वाली टीम तैनात हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इन इलाकों का दौरा करने के अलावा, गौशालाओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है.

बारिश की वजह से बिजली के खंभे भी टूटे

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि व्यस्त गोमती नगर इलाके में यातायात को परिवर्तित करने की व्यवस्था करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां लगातार बारिश के कारण एक प्रमुख सड़क का एक हिस्सा ढह गया और वाहनों की सुचारु आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए यातायात परिवर्तन किया गया. अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के मोहनलालगंज तहसील के गनियार गांव से खबर है कि मुख्य सड़क पर एक पेड़ के उखड़ने से बिजली का खंभा टूट गया और तार सहित गिर गया. उन्होंने बताया कि उसी गांव में एक कच्चा घर आंशिक रूप से ढह गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है.

कई सड़कों पर जलजमाव की समस्या

लखीमपुर खीरी में सभी आठ तहसील क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों पर जलजमाव हो गया है. सभी सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बीच निपुण मूल्यांकन परीक्षा सोमवार और मंगलवार को आयोजित होने वाली है. लखीमपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि निपुण मूल्यांकन परीक्षा स्थगित कर दी गयी.

बिजली गिरने से  200 भेड़ों की मौत

उन्नाव से मिली खबर के अनुसार हसनगंज के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नवीन चंद्र ने बताया कि उन्नाव में कई स्थानों पर बिजली गिरने से हसनगंज तहसील में 200 भेड़ों की मौत हो गई. राहत आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि बलिया, बाराबंकी, बदायूं, फर्रुखाबाद, कासगंज, खीरी, कुशीनगर, मऊ, मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों में दस जिलों की 19 तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं. 173 गांव और 55,982 की आबादी प्रभावित हुई है.

कृषि क्षति का किया जा रहा है मूल्यांकन

उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कई टीम को तैनात किया गया है और उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है. भोजन के पैकेट और खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है तथा पशुओं का टीकाकरण एवं चिकित्सा शिविर क्रियाशील हैं. अधिकारी ने कहा, यदि कोई कृषि क्षति हुई है, तो उसका मूल्यांकन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में भी जलजमाव की सूचना मिली है और उसे निकालने के प्रयास जारी हैं. फिलहाल राज्य में कोई भी नदी खतरे के स्तर से ऊपर नहीं बह रही है. लेकिन दो नदियों गंगा, बिजनौर में और सोन, मिर्जापुर (बाणसागर बांध) में वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गई है.

Noida News: सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिंघल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, बाथरूम के अंदर मिली थी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget