एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में बारिश बनी आफत, मकान ढहने से महिला समेत तीन बच्चे जख्मी

Hapur News: यूपी के हापुड़ में तेज बारिश से एक कच्चे मकान का हिस्सा ढह गया है जिसमें तीन बच्चों सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में देर रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. हादसे में तीन बच्चों सहित एक महिला घायल हुई है. घटना के बाद देर रात में ही गांव के लोग जा गए और घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कही है.

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मकान के मलबे में दबे बच्चों और महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम गांव में पीड़ित परिवार का हाल जानने के लिए पहुंची और मदद किए जाने का आश्वासन दिया.

पूरे मामले पर एक नजर

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गांव हसूपुर में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी. तभी रात करीब तीन बजे बारिश के चलते उसका मकान अचानक भरभराकर गिर गया. घटना के बाद चीख-पुकार मचने से आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

 ग्रामीणों ने मकान के मलबे में दबे बच्चों और महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि महिला का मकान काफी कच्चा था और जर्जर हालत में था. देर रात मकान का एक हिस्सा तेज बारिश के चलते गिर गया. 

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम 

इस घटना के बाद हापुड़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची. यहां टीम ने मकान गिरने से हुए परिवार के नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा हरसंभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया.

गांव के रहने वाले सोहनपाल सिंह ने बताया रात 3 बजे मकान गिर गया. जिसमें 3 बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए . मकान गिरने से काफी नुकसान हुआ है . प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. जिसने हालातों को जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget