एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: BJP झंडे वाली कार में खतरनाक स्टंट, सड़क पर मची दहशत

Noida News:तीन कारों में सवार युवक जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन कारों में से एक पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा भी लगा हुआ है.

UP News: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन कारों में सवार युवक जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन कारों में से एक पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा भी लगा हुआ है. वायरल वीडियो को रील के रूप में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिल रहे हैं.

वीडियो में देखा गया कि नॉलेज पार्क क्षेत्र में मौजूद शिक्षा संस्थानों के बाहर युवकों ने सड़क को ही रेस ट्रैक बना डाला. एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार में दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करती है और अचानक ब्रेक लगाकर रुक जाती है. इसके पीछे आ रही बलेनो कार में बैठा युवक खिड़की से डंडा बाहर निकालकर लहराता है, जबकि दूसरी खिड़की से एक और युवक आधा बाहर निकला दिखता है. तीसरी कार, पोलो, का चालक सड़क पर जिगजैग तरीके से वाहन चलाते हुए नजर आता है. इन खतरनाक हरकतों के कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ऐसी स्टंटबाजी पर नाराजगी जताई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

ट्रैफिक डीसीपी लखन यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और गाड़ियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही संबंधित चालकों के खिलाफ चालान और अन्य सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

लगातार वायरल हो रहे वीडियो

बता दें कि नोएडा में कार या बाइक से स्टंट कोई ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई तरह के खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है. बावजूद इसके कई लोग रील के लिए अभी भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. पिछले दिनों भी इसी तारा वायरल वीडियो पर नोएडा पुलिस ने भारी जुर्माना लगाया था. लेकिन लोगों पर अब उसका भी असर नहीं होता दिख रहा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
UP News: मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget