एक्सप्लोरर

काशी में रोजगार का महाकुंभ, तीन दिवसीय मेले में 4500 युवाओं को मल्टीनेशन कंपनियां देंगी नौकरी

Rojgar Mela 2024 in Prayagraj: वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इस माह के आखिर में काशी में लगने वाले रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

Uttar Pradesh News Today: महाकुंभ-2025 से पहले योगी सरकार काशी में रोजगार का कुंभ लगाने जा रही है. काशी में रोजगार मेले का आयोजान तीन दिन यानी 30 नवंबर, 2 और 3 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. इसमें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ ही अनेक राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हिस्सा लेंगी. 

क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय वाराणसी भी 4,500 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 30 नवंबर को महारोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है. इसमें करीब 55 से 60 मल्टीनेशनल कंपनियां भाग लेंगी. दिव्यांगजनों और महिलाओं को नौकरी देने के लिए खास कंपनियां हिस्सा लेंगे. इसके साथ युवाओं को विदेश में भी नौकरी करने का अवसर मिलेगा.

रोडवेज बसों में चालक की भर्ती
योगी सरकार वाराणसी में तीन दिनों तक रोजगार मेले का महायोजन करने जा रही है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम युवाओं के लिए बंपर नौकरियों  के अवसर लेकर आया है. दोनों विभागों को मिलाकर 4 हजार 860 से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष् तय किया गया है. 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ के आयोजन को देखते हुए अनुबंध पर 360 चालकों की भर्ती 2 और 3 दिसंबर को काशी डिपो प्रांगण, गोलगड्डा में किया जाएगा 

चालकों मिलेंगी ये सुविधाएं
उत्तर प्रदेश रोडवेज में भर्ती होने वाले चालकों को 1.89 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा. चालकों को प्रति माह 22 दिन की ड्यूटी दी जाएगी. चालकों को 5,000 किमी तक ड्राइव करने पर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

फिक्सेशन की व्यवस्था के तहत दो वर्ष की सेवा पर उत्कृष्ट श्रेणी के लिए कुल 19593 रुपये और उत्तम श्रेणी के लिए 16593 रुपये का भुगतान चालकों को किया जाएगा. इसके साथ पीएफ, यात्रा पास, नाइट भत्ता और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा की सुविधा या दुर्घटना रहित बस संचालन करने पर अतिरिक्त वार्षिक प्रोत्साहन दिया जाएगा.

संविदा चालक भर्ती की अर्हताएं
उत्तर प्रदेश रोडवेज में संविदा चालक की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है. इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 23 साल 6 महीने होनी चाहिए और कद कम से कम 5 फुट 3 इंच अनिवार्य है. अभ्यर्थी के पास दो साल पुराना हैवी लाइसेंस भी होना चाहिए. 

इस जगह लगेगा रोजगार मेला
इसके अलावा काशी में भी एक और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, वाराणसी के मेला प्रभारी ने दीप सिंह ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले में लगभग दस से बारह हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं के प्रतिभाग करने की संभावना है. 

रोजगार मेले में करीब 4500 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है. योग्यता अनुसार अधिकतम सालाना पैकेज लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये प्रस्तावित है. बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए 60 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी. 

30 नवंबर को महारोजगार मेले का आयोजन डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, सोयेपुर वाराणसी में होने जा रहा है. इसके लिए प्रतिभागी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं.

इन कंपनियों में नौकरी का मौका
रोजगार मेले में कई प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी. भारत सरकार की उपक्रम स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का अवसर देगी. योगी सरकार रोजगार मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को भी नौकरी उपलब्ध कराएगी. 

अनुदीप फाउंडेशन, सार्थक एजुकेशन ट्रस्ट दिव्यांगों को रोजगार देने के लिए प्रतिभाग करेगी. खास टेलीकम्युनिकेशन से जुड़ी विस्ट्रॉन कंपनी 50 से अधिक महिलाओं को नौकरी देंगी. इसके अलावा एल एंड टी कंपनी, इफको, एसबीआई, होटल ताज, टाटा मोटर्स भी रोजगार मेले में आएंगी.

साथ में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, डिक्सन इंटरनेशनल नोएडा, एसआईएस सिक्योरिटी, राष्ट्रीयकृत बैंक, ऑटोमोबाइल कंपनी, सिक्योरिटी सॉल्यूशन कंपनी, टेक्सटाइल, फुटवियर, सर्विस सेक्टर, रियल एस्टेट, सेल्स एंड मार्केटिंग, आईटी सॉफ्टवेयर, एजुकेशन जैसे कई सेक्टर से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी.

ये भी पढ़ें: संभल हिंसा के बाद DM का बड़ा फैसला, खुले में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget