एक्सप्लोरर

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल 4 दिन बाद हो जाएगा खत्म, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी?

यूपी की Governor Anandiben Patel का कार्यकाल 29 जुलाई को खत्म हो रहा है. क्या किसी नए शख्स को जिम्मेदारी मिलेगी या मौजूदा राज्यपाल इतिहास बनाएंगी?

Governor Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल 29 जुलाई 2024 को खत्म हो रहा है. 29 जुलाई 2019 को आनंदीबेन पटेल ने यूपी के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था. राज्यपाल का कार्यकाल खत्म होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं. हालांकि अभी तक इस बात की सुगबुगाहट नहीं है कि राज्य का अगला राज्यपाल कौन होगा? सवाल यह भी है कि क्या आनंदीबेन पटेल फिर से यह जिम्मेदारी संभालेंगी या किसी अन्य राज्यपाल को राज्य का प्रभार दिया जाएगा.

इससे पहले आनंदीबेन पटेल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं. उन्हें  पटेल साल 1987 में राजनीति में आईं. भारतीय जनता पार्टी में राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष, BJP की राज्य इकाई की उपाध्यक्ष, BJP की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य सरीखे महत्वपूर्ण पदों पर रहीं.

आनंदीबेन पटेल 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक गुजरात राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं.

किसी राज्यपाल ने दोबारा नहीं संभाला जिम्मा
उत्तर प्रदेश में अभी तक ऐसा राज्यपाल नहीं रहा है जिसका कार्यकाल दूसरी बार रहा हो. अगर आनंदीबेन पटेल को फिर से यूपी की जिम्मेदारी मिलती हैं तो वह ऐसा करने वाली पहली राज्यपाल होंगी. 2 मई साल 1949 से अब तक राज्य में कुल 24 राज्यपाल रहे चुके हैं. 29 जुलाई को राज्यपाल का कार्यकाल ख्त्म होने के बाद भी नई नियुक्ति या किसी को प्रभार दिए जाने तक पद की जिम्मेदारी आनंदीबेन पटेल के पास ही रहेगा. 

आनंदीबेन पटेल यूपी की पहली महिला राज्यपाल भी हैं. जब यूपी, उत्तर प्रदेश न होकर यूनाइटेड प्रॉविंस था तब सरोजनी नायडू 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949 तक राज्य की राज्यपाल थीं.

यहां देखें अब तक के राज्यपालों की लिस्ट और उनके कार्यकाल-

  1. एचपी मोदी- 2-5-1949 से  25-1-1952
  2. कन्हैया लाल मानकलाल मुंशी- 2-6-1952 से 9-6-1957
  3. वाराहगिरी वेंकट गिरी- 10-6-1957 से 30-6-1960
  4. डॉक्टर बी. रामकृष्ण राव - 1-7-1960 से 15-4-1962
  5. बिश्वनाथ दास- 16-4-1962 से 30-5-1967
  6. बेजवाडा गोपाल रेड्डी- 1-5-1967 से 30-6-1972
  7. जस्टिस श्रीकांत वर्मा- 1-7-1972 से 13-11-1972
  8. अकबर अली खान- 14-11-1972 से 24-10-1974
  9. डॉक्टर मारि चेन्ना रेड्डी 25-10-1974 से 1-10-1977
  10. गणपतराव देवजी तापसे- 2-10-1977 से 27-2-1980
  11. चंद्रेश्वर प्रसाद नारायण सिंह 28-2-1980 से 31-3-1985
  12. मोहम्मद उस्मान आरिफ 31-3-195 से 11-02-1990
  13. बी. सत्य नारायण रेड्डी 12-2-1990 से 25-5-1993
  14. मोतीलाल वोरा 26-5-1993 से 3-5-1996
  15. मोहम्मद शैफी कुरैशी- 3-5-1996 से 19-7-1996 (प्रभार)
  16. रोमेश भंडारी- 19-7-1996 से 17-3-1998
  17. मोहम्मद शैफी कुरैशी-17-3-1998 से 19-4-1998 (प्रभार)
  18. सूरज भान- 20-4-1998 से 23-11-2000
  19. विष्णु कांत शास्त्री- 24-11-2000 से 2-7-2004
  20. सुदर्शन अग्रवाल- 3-7-2004 से 7-7-2004
  21. टीवी राजेश्वर- 8-7-2004 से 28-7-2009
  22. बीएल जोशी - 29-7-2009 से 23-6-2014
  23. अजीज कुरैशी 23-6-2014 से 22-7-2014
  24. राम नाइक- 22-7-2014 से 28-7-2019

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget