एक्सप्लोरर

MMMUT समेत यूपी के 3 विश्वविद्यालयों का रक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर के साथ MOU, पढ़ें पूरी खबर

gorakhpur News: गोरखपुर के मदन मोहन विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में अन्य तकनीकी कॉलेजों के बीच हस्ताक्षर समझौते हुए जिससे युवाओं को तकनीकी दुनिया में बढ़ावा मिलेगा.

Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर सहित प्रदेश के दो अन्य तकनीकी विश्वविद्यालयों क्रमशः डॉ. एपीजे अब्दुल कलम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कानपुर ने गुरुवार 26 जून को कुलाधिपति/राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

 इस समझौते के अंतर्गत एम एम एम यू टी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय मिलकर शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देंगे. ये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय परिसर में हुए. दोनों पक्ष शैक्षणिक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संबद्धता, मान्यता और संयुक्त प्रमाणन की दिशा में काम करेंगे. 

शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यक्रम होंगे ऑफर
पारस्परिक सहमति से, दोनों पक्ष एक-दूसरे की आवश्यकता और अपनी विशेषज्ञता की दिशा शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यक्रम ऑफर करेंगे. दोनों पक्ष प्रशिक्षण केंद्रों को सुदृढ़ करने, ऑनलाइन व ऑफलाइन गतिविधियों जैसे व्याख्यान, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करने, और प्रौद्योगिकी, अनुप्रयुक्त व शैक्षणिक अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाओं पर सहयोग करेंगे. 

दोनों संस्थान एक दूसरे के छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए इंटर्नशिप, फील्डवर्क और अनुभवात्मक शिक्षण की सुविधा प्रदान करने पर सहमत हुए हैं. राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी अनुसंधान, नवाचार और उद्यमशील स्टार्टअप्स के माध्यम से सहयोग करेंगे. इस समझौते के अंतर्गत जिन प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित कर अनुसंधान, नवाचार, और प्रशिक्षण पर सहमति. बनी है वे हैं-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स,  एवं अन्य उभरती हुई भविष्योन्मुखी तकनीकें. 

एक साल तक प्रभावी होगा ये समझौता
यह समझौता हस्ताक्षर की तिथि से 1 वर्ष के लिए प्रभावी होगा और इसे दोनो पक्षों की सहमति से बढ़ाया भी जा सकेगा. दोनों पक्ष इस समझौते के क्रियान्वयन के लिए अपने अपने संस्थान से एक एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे जो इस समझौते की गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी होंगे.इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के शैक्षणिक संस्थानों के बीच तकनीकी नवाचार, सुरक्षा अध्ययन एवं व्यावसायिक कौशल के क्षेत्र में एक समन्वित ढांचा तैयार करना है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बल मिले. 

इस अवसर पर कुलाधिपति/राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का भ्रमण भी किया. एमएमएमयूटी की तरफ से इस समझौते पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी जी ने हस्ताक्षर किए. जबकि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति ने हस्ताक्षर किए. इस दौरान कुलाधिपति सहित एकेटीयू लखनऊ के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय एवं एचबीटीयू कानपुर के कुलपति प्रो. शमशेर भी उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget