एक्सप्लोरर

Noida News: एमिटी विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया ‘विकसित भारत’ का संदेश

Noida News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलरों के नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हुई थी. इस दौरान उन्होंने भारत को विकसित देश बनाने पर भी जोर दिया है.

Noida News: एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कुलपतियों सम्मेलन का समापन समारोह भव्य और प्रेरणादायक रहा. भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन के समापन पर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. उन्होंने शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए विश्वविद्यालय के लोगों पर जोर दिया वहीं भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प भी लिया है. इसी के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम ने कहा कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाना हमारा साझा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें प्राथमिक शिक्षा, कुपोषण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे सामाजिक मुद्दों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए.

राज्यपाल ने अपने संबोधन में क्या कहा
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा किए गए अंतरराष्ट्रीय समझौते केवल दस्तावेज़ों तक सीमित न रहें, बल्कि छात्रों के ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान के लिए ठोस मंच बनें. बच्चों को भारत की प्राचीन वैज्ञानिक खोजों और समृद्ध विरासत से परिचित कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने अतीत पर गर्व कर सकें.

समारोह में महामहिम राज्यपाल ने एक पेड़ माँ के नाम पहल के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. उन्होंने AIU को 100 वर्षों की उपलब्धि पर बधाई दी और एमिटी विश्वविद्यालय व इसके संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान की सराहना की.

प्रोफेसरों ने राज्यपाल का जताया आभार
डॉ. अशोक चौहान ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, और हमारा लक्ष्य है कि हम 2047 तक भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाएं. AIU के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक ने राज्यपाल को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार को बढ़ावा देता है. समापन अवसर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया.

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ डॉ. लोकेश एम, एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल, एमिटी के कार्यकारी निदेशक अमोल चौहान समेत देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget