एक्सप्लोरर

बिजली का बिल भरने में नेताओं और अधिकारियों का रिकॉर्ड खराब, यूपी सरकार ने लिया अहम फैसला

प्रदेश के नेताओं और सरकारी अधिकारियों के आवास पर राज्य सरकार का करीब 13 हजार करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रदेश में बिजली का बिल चुकाने में नेता और सरकारी अधिकारियों का रिकॉर्ड काफी खराब है। आलम ये है कि सरकारी विभागों और आधिकारिक आवासों पर राज्य सरकार का करीब 13,000 करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसे में इसकी वसूली के लिए राज्य सरकार ने किस्तों में भुगतान का विकल्प दिया है। इसके अलावा सरकार ने नेताओं और अधिकारियों के सरकारी आवास पर प्रीपेड मीटर लगाने का फैसला भी लिया है।

प्रदेश में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य में नेता और सरकारी अधिकारियों का रिकॉर्ड भी बिजली बिल भरने में बेहतर नहीं है। लिहाजा, सरकार ने सरकारी आवास पर प्रीपेड मीटर लगाने का फैसला किया गया है। इसके लिए एक लाख प्रीपेड मीटर के ऑर्डर दिए हैं। जैसे-जैसे ये मीटर आते जाएंगे, सरकारी आवासों में लगते जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी अपने यहां प्रीपेड मीटर लगाने की अपील की जाएगी।

श्रीकांत ने बताया कि सबसे पहले बिजली बिलों की वसूली भाजपा के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, जिलाध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों-अध्यक्षों, नगर निगम और नगर पालिका के अध्यक्षों, बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों से की जाएगी। खास बात ये है कि इसकी शुरुआत श्रीकांत शर्मा के आवास के साथ की जाएगी। सबसे पहला मीटर श्रीकांत के घर पर ही लगाया जाएगा।

खुल रहे हैं विशेष थाने प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए पांचों डिस्कॉम के तहत 75 थाने खोले जा रहे हैं। इसके लिए सरकार ने 2,050 पदों का सृजन किया है। अब तक 68 थाने खुल चुके हैं। इनमें तैनात पुलिसकर्मियों के लिए वेतन और दूसरे खर्चों का भार पावर कॉरपोरेशन खुद उठाएगा।

इन थानों के लिए 75 निरीक्षक, 375 उपनिरीक्षक, 675 मुख्य आरक्षी, 150 मुख्य आरक्षी कंसोल ऑपरेटर और 675 सिपाहियों के पद मंजूर किए गए हैं। इन थानों में तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों का काम जिले के हर इलाके में बिजली रोकना है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget