एक्सप्लोरर

डा. कफील को क्लीन चिट नहीं, सरकार ने कहा-अभी चल रही है जांच

सोशल मीडिया में डॉक्टर कफील के वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को सरकार ने इस पर सफाई दी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा प्रदीप दुबे ने इस पूरे मामले पर सरकार का पक्ष रखा है

लखनऊ, एबीपी गंगा। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में बच्चों की मौत के मामले में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रदीप दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रमुख सचिव ने कहा कि इस मामले में आरोपी डॉ. कफील अहमद खान को कोई क्लीन चिट नहीं मिली है। डॉ. कफील ने जांच आख्या को गलत तरीके से सोशल मीडिया और मीडिया में प्रसारित किया है। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख सचिव मीडिया के कई सवालों का जवाब देने से बचते नजर आये।

प्रमुख सचिव ने कहा कि 2017 के मामले में डॉ. कफील पर लगे चार में से दो आरोप सही पाये गए हैं। उन्हें नियमित प्रवक्ता के सरकारी पद पर होते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करने और नर्सिंग होम चलाने का दोषी पाया गया है। डॉ. कफील गोरखपुर के मेडिस्प्रिंग हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। इन दोनों आरोपों में उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शासन में चल रही है। डॉ. कफील पर लगे बाकी आरोपों में वार्ड प्रभारी होते हुए पदीय दायित्व न निभाना और ऑक्सीजन की कमी की जानकारी उच्च अधिकारियों को न देना है। इसके अलावा डॉ. कफील के खिलाफ इसी साल जुलाई में एक शिकायत बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की तरफ से आई है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि शिकायत के अनुसार 22 सितम्बर 2018 को डॉ. कफील 3-4 बाहरी लोगों साथ बहराइच जिला अस्पताल पहुंचे और जबरन बाल रोग विभाग में मरीजों का इलाज करने की कोशिश की। इससे अस्पताल में अफरातफरी मची और PICU में भर्ती गंभीर मरीजों पर खतरा आया। इस मामले में भी FIR दर्ज कराई गई थी और जांच चल रही है। प्रमुख सचिव ने बताया की निलंबन के समय डॉ. कफील ने सम्बद्धता स्थल पर योगदान देने की जगह मीडिया में सरकार विरोधी राजनैतिक टिप्पणियां की। डॉ. कफील पर अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार, लापरवाही के कुल 7 आरोपों की जांच चल रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget