एक्सप्लोरर

मैनपुरी में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में सीएम योगी ने लिया एक्शन, एसएसपी पर गिरी गाज

मैनपुरी में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जिले के एसएसपी का ट्रांसफर कर दिया है। मामले की जांच के लिए एक एसआईटी भी गठित हुई है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। मैनपुरी में जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने जांच में देरी के कारण मैनपुरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय शंकर राय का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह शामली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार को मैनपुरी में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सरकार ने मामले की जांच के लिए कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) भी गठित की है। एसआईटी में मैनपुरी के नए एसपी अजय कुमार और एसटीएफ के डीएसपी श्याम कांत शामिल हैं। सीबीआई के पास जाने तक मामले की जांच एसआईटी करेगी।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश अवस्थी ने कहा कि सीबीआई को भी एक रिमाइंडर भेज दिया गया है। सरकार ने 27 नवंबर को इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को आश्वासन दिया था कि सीबीआई टीम जल्द मैनपुरी पहुंचेगी। बतादें कि 16 सितंबर को मैनपुरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में 11वीं की एक छात्रा अपने कमरे में मृत मिली थी। पुलिस ने कहा कि छात्रा का शव छात्रावास में उसके कमरे के पंखे से लटका मिला था। वहीं, छात्रा के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि छात्रा को बुरी तरह पीट-पीटकर उसकी जान ले ली गई।

छात्रा की मौत पर सियासत तेज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले में सीएम योगी को एक चिट्ठी भी लिखी थी। प्रियंका ने सीएम से मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की थी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने भी रविवार को यह मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष रखा था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget