एक्सप्लोरर

मानसून को लेकर क्या है यूपी में तैयारी? जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया प्लान

UP News: यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 7 जून तक बाढ़ प्रबंधन की सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है.

UP Monsoon 2025: उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून से पहले ही बाढ़ से निपटने की तैयारयों को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 7 जून तक बाढ़ प्रबंधन की सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है. पहले इसकी अंतिम तिथि 15 जून थी लेकिन समय रहते सभी जरूरी काम निपटाने के लिए अब इसे पहले ही पूरा किया जाएगा.

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछले साल 8 जुलाई को बारिश ने विकराल रूप ले लिया था. इस बार हम कोई भी चूक नहीं करना चाहते. अभी तक करीब 1600 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जिससे 40 लाख हेक्टेयर भूमि को बाढ़ से सुरक्षित किया गया है.

ये जिले हैं सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित
उन्होंने बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, बाराबंकी, सीतापुर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीरनगर, बलिया, गाज़ीपुर और आज़मगढ़ शामिल हैं. साथ ही, बिजनौर, फर्रुखाबाद और यमुना किनारे के जिलों में औरैया, इटावा, उरई और जालौन में भी कभी-कभी बाढ़ का खतरा बना रहता है.

बड़ी नदियों की बाढ़ बनी सबसे बड़ी चुनौती
जल शक्ति मंत्री ने बताया कि गंगा, सरयू, घाघरा और राप्ती जैसी बड़ी नदियाँ जब एक साथ उफान पर होती हैं तो स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है. उन्होंने कहा कि जब गंगा और सरयू दोनों का पानी बैक करता है तो राप्ती नदी का जलस्तर खतरनाक हो जाता है. कभी-कभी एक साथ 25 लाख क्यूसेक पानी बहता है जिससे बड़े इलाके प्रभावित होते हैं.

हर ज़िले में अलर्ट, तकनीक से होगा समाधान
स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सभी जिलों के डीएम के साथ आपदा प्रबंधन की बैठकें हो चुकी हैं और तकनीक के इस्तेमाल से तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है. टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर बजट की भी बचत की जा रही है.उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर डिवीजन को समय से बजट मिले, काम कुशलता से हो और जनता को कोई नुकसान न हो.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ प्रबंधन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और विभागों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस बार मानसून से पहले 100% तैयारी पूरी होगी और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी.

ये भी पढ़ें: गौरव गर्ग की शिकायत पर योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ इन 7 धाराओं में FIR, अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget