एक्सप्लोरर

यूपी में ‘संचारी रोगों’ पर बड़ा वार, इन बीमारियों से होगा बचाव, जानें- पूरी डिटेल्स

Lucknow News: यूपी सरकार के नेतृत्व में इन पहलों का उद्देश्य व्यापक जन जागरुकता को बढ़ावा देना और संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रदेश भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं अतिसार रोकथाम अभियान की शुरुआत की. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी.

इस दौरान जागरुकता रैली व अभियान में जुटे एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग और प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

बताया गया कि राज्य सरकार के नेतृत्व में इन पहलों का उद्देश्य व्यापक जन जागरुकता को बढ़ावा देना और संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है.

इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा 

बता दें कि बारिश के आगमन के साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इन रोगों से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है. ऐसे में एक जुलाई से प्रारंभ संचारी नियंत्रण अभियान न केवल बीमारी की पहचान और रोकथाम करेगा, बल्कि घर-घर जाकर समुदाय को साफ-सफाई, जल-जमाव से बचाव, हाथ धोने की आदत जैसी जीवनरक्षक जानकारियां भी देगा.

31 जुलाई तक चलेगा अभियान

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने सभी विभागों, नागरिकों, विशेषकर आशा बहनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्कूलों, ग्राम प्रधानों और स्वैच्छिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं. इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित 13 विभाग मिलकर काम कर रहे हैं और इन सबके समन्वय से ही अभियान सफल होगा. यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा.

हर साल सरकार मानसून सीजन में बीमारियों से निपटने के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाता है. जिसमें लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, साफ़-सफाई, बीमारी किस प्रकार के उपचार कहां उपलब्ध इसके बारे में जानकरी दी जाती है. अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाया जाता है. इसके साथ ही लोगों को सलाह दी जाती है कि बीमार होने पर योग्य चिकित्सक ही परामर्श और दवाई लें. सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की बीमारियों के लिए डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget