एक्सप्लोरर

PM-Cares कॉर्पस के लिए यूपी सरकार ने 328 कोविड अनाथों की पहचान की, हर एक को मिलेंगे 10 लाख रुपये

महिला एवं बाल कल्याण के निदेशक मनोज राय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश में हमने 328 अनाथों की पहचान कर ली है. इन अनाथों ने कोविड के दौरान माता-पिता दोनों को खोया है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के कारण अनाथ हुए 328 बच्चों की पहचान कर ली है. यूपी सरकार इन्हें पीएम केयर्स कॉर्पस के जरिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. केंद्र सरकार की 'पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना के लिए आवेदन करने के लिए दस्तावेज तैयार कर रहे हैं, जिसके तहत बच्चे को 18 साल के उम्र तक मासिक आर्थिक सहायता और 23 साल के उम्र में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके साथ ऐसे बच्चों को सरकार मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य बीमा और कपड़ा, किताबें और नोटबुक के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी.

328 कोविड अनाथों की हो चुकी है पहचान

महिला एवं बाल कल्याण के निदेशक मनोज राय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश में हमने 328 अनाथों की पहचान कर ली है. इन अनाथों ने कोविड के दौरान माता-पिता दोनों को खोया है. जिस कारण यह महामारी में अनाथ हो गए. ऐसे अनाथ केंद्र सरकार की योजना के पात्र हैं. हमारे विभाग ने उनका प्रलेखन शुरू कर दिया है, ताकि राज्य सरकार की यूपी मुख्यमंत्री बाल विकास योजना-कोविड के लाभों के अलावा, अनाथों को केंद्र सरकार की योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता भी मिले सके. गौरतलब हे कि केंद्र सरकार की यह योजना उन अनाथों को कवर नहीं करती जिनके पास कोविड की मृत्यु के दावे का प्रमाण नहीं है.

बच्चों को मिलेगी 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना में के तहत 18 वर्ष के होने पर बच्चे के नाम से 10 लाख रुपए के कार्पस का प्रावधान किया गया है. इसी कार्पस से बच्चे को मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी. बाल हितग्राही की आयु 23 वर्ष होने पर उन्हें 10 लाख रुपए दिए जाएंगे. आयुष्मान भारत योजना के बाल हितग्राही को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

CM योगी की चेतावनी- तालिबानी मानसिकता कतई बरदाश्त नहीं, दंगाई की कई पीढ़ियां भूल जाएंगी दंगा कैसे होता है

Meerut: मुंडाली में चार साल के बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या, रविवार से लापता था मासूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget