एक्सप्लोरर

UP सरकार के छह साल पूरे होने पर सपा, कांग्रेस और बसपा की प्रतिक्रिया, कहा- 'छह साल पूरे-योगी के वादे अधूरे'

UP Politics: सपा ने ‘छह साल पूरे-योगी के वादे अधूरे’ हैश टैग के साथ सिलसिलेवार ट्वीट में बीजेपी द्वारा की गयी घोषणाओं को अधूरा बताया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नीत भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने तीखी आलोचना की है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डबल इंजन (केन्द्र और प्रदेश) की सरकारों से उनके 17 बजट का हिसाब मांगा है. सपा ने अखिलेश यादव का दिल्ली में दिए गए बयान का एक हिस्सा ट्वीट किया है, ‘‘इनका एक साल का कार्यकाल मत गिनिए. उत्तर प्रदेश में यह सातवां बजट लाए हैं. तो यह सात बजट का हिसाब किताब दें.’’ इसी ट्वीट में आगे कहा है, ‘‘दिल्ली की सरकार (केन्द्र) के 10 बजट हो गए. 10 और सात मिलाकर 17 बजट हो गए, बीजेपी के लोग 17 बजट का हिसाब किताब दें.’’

सपा ने ‘छह साल पूरे-योगी के वादे अधूरे’ हैश टैग के साथ सिलसिलेवार ट्वीट में बीजेपी द्वारा की गयी घोषणाओं को अधूरा बताया है. सपा ने कहा, ‘‘हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देने का वादा अधूरा--सभी निर्माण श्रमिकों के मुफ्त जीवन बीमा का वादा अधूरा.’’

सपा ने एक अन्य ट्वीट में दो करोड़ टैबलेट व स्मार्टफोन बांटने व प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने और काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो का वादा भी अधूरा बताया है.

UP Politics: यूपी में 63 हजार से ज्यादा अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन, 2819 करोड़ की संपत्ति जब्त, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

गरीब व पिछड़ी जनता में उत्साह कम व मायूसी ज्यादा- BSP
बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘यूपी में बीजेपी की डबल इंजन सरकार के छह साल पूरे होने को लेकर महंगे व खर्चीले प्रसार-प्रचार के माध्यम से जो बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. उनका जमीनी हकीकत से अगर सही का वास्ता होता तो उचित होता. लेकिन ऐसा नहीं होने से करोड़ों गरीब व पिछड़ी जनता में उत्साह कम व मायूसी ज्यादा.'

एक अन्य ट्वीट में बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘'चाहे विकास, रोजगार, कानून का राज या एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज आदि का मामला हो, इनको लेकर सरकार द्वारा 'यूपी खुशहाल' का किया जा रहा दावा अधिकतर कागजी व हवा-हवाई ही है. सरकार राजनीतिक व जातिवादी द्वेष एवं साम्प्रदायिक रवैयों आदि को त्यागकर वास्तविक जनहित व जनकल्याण पर ध्यान दे.’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि दलित, पिछड़ा अल्पसंख्यक एवं महिला उत्पीड़न के बढ़ते ग्राफ प्रदेश की योगी सरकार की पिछले छह साल की उपलब्धियां हैं.

पार्टी द्वारा जारी एक बयान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि योगी सरकार का लगातार छह साल प्रदेश में विकास, सुशासन, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्रों, श्रमिकों, गरीब, कमजोर, शोषित एवं सर्वहारा वर्ग के लिए अभिशाप के रूप में जाना जायेगा. उन्होंने कहा, इतना ही नहीं योगी सरकार संवैधानिक मूल्यों और कानून का राज कायम रखना तो दूर एक नया तंत्र- बुल्डोजर तंत्र का इजाद कर लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा को भी धूल धूसरित करने का कार्य किया है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी का कभी भी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा यही कारण है कि विपक्षी दलों के नेताओं को येन-केन-प्रकारेण कुचलने में जुटी रही, जिसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूलेगी और इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा.

इमारतों के रंग बदलना ही विकास ही योगी सरकार की उपलब्धियां- कांग्रेस
खाबरी ने कहा, ‘‘प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ स्थानों के नाम बदलना, इमारतों के रंग बदलना ही विकास ही योगी सरकार की उपलब्धियां रही हैं. जबकि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले अपने चरमोत्कर्ष पर हैं. भर्तियों के नाम पर युवाओं के साथ धोखा सिर्फ धोखा हुआ है.’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से भय, घृणा और नफरत का माहौल व्याप्त है. प्रशासन के सामने मां और बेटी को जिंदा जलाया जा रहा है.

भाकपा (माले) ने योगी सरकार की दूसरी पारी के शुरुआती एक साल को बुल्डोजरशाही का साल कहा है. आज जारी एक बयान में भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शुरुआती एक साल को बुल्डोजरशाही करार देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कागजों पर ज्यादा हुआ है और निवेश दिखाने के लिए आंकड़ों की बाजीगरी की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget