एक्सप्लोरर

Gola Gokarannath Bypoll: कल नामांकन का आखिरी दिन, BJP उम्मीदवार अमन गिरी भरेंगे पर्चा

लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव (Gola Gokarannath By-Election) के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन है. 14 अक्टूबर को बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी (Aman Giri) अपन नॉमिनेशन फाइल करने वाले हैं.

Gola Gokarannath Assembly By-Election: लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. इस चुनाव के लिए नामांकन का शुक्रवार, 14 अक्टूबर को आखिरी दिन है. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की तरफ से अमन गिरी बतौर उम्मीदवार शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी अपनी ताकत दिखाने वाली है. नामांकन के समय उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, लखीमपुर सांसद, सभी स्थानीय विधायक और योगी कैबिनेट के कई मंत्री अमन गिरी के साथ मौजूद रहेंगे. कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद भी नामांकन में शामिल होने वाले हैं. जानकारी के लिए बता दें, गोला गोकर्णनाथ सीट उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होने वाले हैं.

अमन गिरी का मुकाबला सपा के विनय तिवारी से
मालूम हो, गोला गोकर्णनाथ सीट पर बाई-इलेक्शन के लिए बीजेपी ने अमन गिरी को अपना कैंडिडेट बनाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक विनय तिवारी पर भरोसा जताया है. विनय तिवारी ने बीते सोमवार, 10 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया था. बता दें, इस सीट पर उपचुनाव का एलान 3 अक्टूबर को हुआ था. नामांकन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो कल यानी 14 अक्टूबर तक चलेगी. इसके बाद 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापस लेने के लिए उम्मीदवारों के पास 17 अक्टूबर तक का समय है. फिर 3 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को मतगणना होनी है.

यह भी पढ़ें: UP Politics: क्या अखिलेश यादव और शिवपाल को साथ लाने का प्रयास करेंगे नीतीश कुमार, जानिए- क्या दिया जवाब

जानें कौन हैं बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी
गोला गोकर्णनाथ सीट से 5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसपर अब उपचुनाव हो रहा है. बीजेपी ने दिवंगत अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. कहा जा सकता है कि अरविंद गिरी की मृत्यु के बाद अब 26 वर्षीय अमन गिरी उनकी राजनीतिक विरासत संभालने की जद्दोजहद में लग गए हैं. उपचुनाव से पहले अमन गिरी ने गोलगोकर्णनाथ इलाके में खूब रैलियां की हैं.

हार्ट अटैक से हुआ था अरविंद गिरी का निधन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मार्च 2022 में पूरे हुए. इस चुनाव में लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी के अरविंद गिरी ने जीत हासिल की थी. लेकिन, कुछ समय पहले उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया. बीते 6 सितंबर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही उनका निधन हो गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget