एक्सप्लोरर

ट्रेन का एसी हुआ खराब, परिजन का दावा- बेतहाशा गर्मी से यात्री की मौत, मचा हड़कंप

Ghazipur News: मुंबई से मुजफ्फरनगर आ रही पवन एक्सप्रेस के बी 2 कोच की एसी बंद होने से बिहार के एक युवक की बेहाल कर देने वाली गर्मी से मौत हो गई जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया.

Ghazipur News: मौजूदा समय में बढ़ते तापमान का असर इस कदर हो गया है कि लोग गर्मी से त्राहि त्राहि कर रहे हैं. यहां तक की अब यात्रा करने वाले लोग भी अब मजबूरी में ऐसी बस या फिर सी ट्रेन की बोगी में ही की यात्रा करना चाह रहे हैं. लेकिन इस भीषण गर्मी की वजह से ट्रेन की बोगियां में लगे एसी भी दगा दे जा रहे हैं. जिसका खामियाजा यात्रियों को उठानी पड़ रही है.

बता दें ऐसा ही कुछ एक दिन पहले एक ऐसा मामला उस वक्त देखने को मिला जब मुंबई से मुजफ्फरनगर को जाने वाली पवन एक्सप्रेस के B2 कोच का एसी खराब होने के कारण मुंबई से अपने गांव वापस जा रहे एक यात्री की मौत हो गई और मौत की जानकारी के बाद से ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया.

बिहार के युवक की मौत
बिहार के मोतिहारी जनपद के रहने वाले सरफराज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई के धारावी में रहकर अपना जीवन यापन करते थे. जहां पर उनकी पत्नी सिलाई कढ़ाई का काम करती थी वहीं मृतक सरफराज का पिछले 4 सालों से डायलिसिस का इलाज भी चल रहा था. वहीं बता दें यह पूरा परिवार सरफराज के भाई और बहन की शादी में आने के लिए लौट रहा था जो 19 और 20 जून को होने वाली थी. इसी शादी में शामिल होने के लिए गांव वापस आ रहे थे जिसके लिए सरफराज का परिवार पवन एक्सप्रेस के कोच B2 के 23 और 24 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे.

इस दौरान ट्रेन जब वाराणसी तक पहुंची तो परिवार के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन भी किया. और उसके बाद जब ट्रेन वाराणसी से गाजीपुर के लिए आगे बढ़ी तो औड़िहार जंक्शन से पहले ही बोगी का एसी बंद हो गया. जिसके वजह से बोगी में बैठे सभी यात्री गर्मी से बेहाल हो गए और इसी गर्मी से सरफराज भी बेहाल नजर आ रहा था जिससे वह भाग कर कभी खिड़की तो कभी गेट पर जाने लगा. इसी दौरान सरफराज की हालत ज्यादा खराब हो गई जिसकी सूचना बोगी के अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दिया. आरपीएफ ने भी औड़िहार में ट्रेन को रुकवा कर सरफराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए. जहां पर चिकित्सक ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पत्नी ने दी जानकारी
वही इस घटना के बाद मृतक की पत्नी शबनम ने बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी और मुंबई से वाराणसी पहुंचने तक उनके पति ठीक-ठाक थे. वाराणसी पहुंचने के दौरान साथ में बैठकर भोजन भी किया लेकिन जब ट्रेन वाराणसी से आगे पहुंची और एसी बंद हो गया. तब उन्हें घबराहट होने लगी जिसके चलते वह कभी ट्रेन की खिड़की के पास तो कभी गेट के पास जा रहे थे. इतना ही नहीं अन्य यात्रियों को भी गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे. और इसी दौरान जब ज्यादा तबियत बिगड़ गई तब ट्रेन औड़िहार स्टेशन पर रुकी और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ट्रेन के एक बोगी में हुई मौत के मामले पर रेलवे पीआरओ अशोक कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा है कि एसी बंद होने से किसी यात्री की मौत नहीं हुई है बल्कि यात्री की दोनों किडनी खराब थी इसके कारण मौत हुई होगी और इसके लिए वह कोई भी वीडियो बयान जारी नहीं करेंगे.

Input By : अनिल कुमार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget