एक्सप्लोरर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की गई जान

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी की ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे का सीसीटीवी सामने आया था.

गाजियाबाद ट्रैफिक विभाग में तैनात कांस्टेबल विपिन रोजाना की तरह 22 अगस्त को भी अपनी ड्यूटी कर रहे थे. लेकिन उनका क्या पता था की ड्यूटी करते समय मौत उनका पीछा कर रही है.

 गाजियाबाद के थाना विजयनगर के मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वह अपनी ड्यूटी करते हुए ट्रैफिक को व्यवस्थित कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आई और विपिन को टक्कर मार दिया.  टक्कर इतनी तेज थी कि विपिन कई फुट उप्पर उछल पड़े. 

इलाज के दौरान मौत

आनन फानन में उन को मणिपाल अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दो दिन पहले तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने विपिन कुमार को जोरदार टक्कर मारी थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे थे.

गंभीर चोटों के चलते उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वे जिंदगी की जंग हार गए.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

घटना का सीसीटीवी फुटेज पहले ही सामने आ चुका था. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के वक्त कार में विनीत और सुमित थे. विनीत कार चला रहा था विनीत गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम में हिस्ट्रीशीटर है.

पुलिस ने विनीत और सुमित दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद विनीत और सुमित ने बताया कि वह गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम के सदरपुर गांव के रहने वाले हैं और हरियाणा से आ रहे थे गाड़ी की स्पीड तेज थी.

हादसे के सीसीटीवी को देखकर ऐसा लगता है कि यह हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया है क्योंकि कार अचानक से बाएं तरफ आती है और टक्कर मार के भागती है इसी कारण से मुकदमा हत्या के प्रयास का लिखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget