एक्सप्लोरर

यूपी को नए साल पर बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार! 594 KM के इस एक्सप्रेस वे से जुड़ेंगे 12 जिले, घट जाएगी दूरी

UP News: मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे शाहजहांपुर जिले के 44 गांवों से होकर 42 किमी की दूरी तय करेगा. महाकुंभ से पहले इस पर वाहन दौड़ाने की तैयारी है.

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में महाकुंभ से गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ाने की तैयारी है. मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे शाहजहांपुर जिले के 44 गांवों से होकर 42 किमी की दूरी तय करेगा. निर्माण एजेंसियों का दावा है कि दिसंबर के अंत तक सभी कार्य पूरा करा लिए जाएंगे. ओवरब्रिज, अंडरपास आदि बड़े कार्य 80 प्रतिशत से ज्यादा पूरे हो चुके हैं. छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है.  माना जा रहा है कि नए साल पर योगी सरकार यूपी की जनता को तोहफा दे देगी. गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा.

शाहजहांपुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर जलालाबाद में एक्सप्रेसवे का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. उबरिया गांव फ्लाईओवर एप्रोच बनाई जा चुकी है. यहां डेढ़ किलोमीटर दूर विश्रामनगर के पास इंटरचेंज बनाया रहा है. जिससे शाहजहांपुर व जलालाबाद की तरफ से आने वाले लोग गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे. गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, संभल, बदायूँ, शाहजहाँपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ और प्रयागराज समेत 12 जिलों के रास्ते गुजरेगा.

एक्सप्रेसवे के पास बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर 
गंगा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी भी बनाई जा रही है. तहसील जलालाबाद के पांच गांव नगला तालुके खंडहर, खूंटा नगला, दियुरा, पीरू चड़ोकर व तहसील सदर के ग्राम झारार हरिहरपुर में इसका निर्माण हो रहा है.  90 फीसदी से अधिक इसका निर्माण पूरा हो चुका है. जलालाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलड़िया में एक्सप्रेसवे पासइंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाना है. इसके निर्माण के लिए 600 किसानों की 105 हेक्टेयर जमीन के बैनामे की प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है और जल्द ही निर्माण को भी शुरू कराया जाएगा.

आपको बता दें कि, बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश में कुल 13 एक्सप्रेस-वे हैं, जिनमें से छह चालू हैं, जबकि सात निर्माणाधीन हैं. यूपी में एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 3,200 किलोमीटर है, जिसमें उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPDA) के अंतर्गत बनने वाला 'गंगा एक्सप्रेस-वे' बहुत महत्वपूर्ण है. निर्माण पूरा होने के बाद यह राज्य की जीडीपी में मील का पत्थर साबित होगा.

ये भी पढे़ं: UP Politics: बटेंगे तो कटेंगे बीजेपी का नारा नहीं- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget