एक्सप्लोरर

यूपी में जालसाजों ने अपनाया ठगी का नायाब तरीका, पुलिसकर्मी बन मांगी 20 हजार की रकम

UP News: औरैया से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शातिर जालसाज ने खुद को पुलिसकर्मी बनकर पीड़ित से 20 हजार रुपये की डिमांड की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Auraiya News: अगर आपने भी थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई है तो अब आपको बहुत सावधान रहने की ऐसी की जरूरत है. ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के औरैया से ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार हर कोई हैरान है. ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है,ठग ऑनलाइन आपकी FIR को निकालकर सम्बन्धित थाने का पुलिसकर्मी बनकर मामला को निपटाने के लिए फोन पर रुपये मांग सकते है. 

दरअसल औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के कौशल्या वाटिका में बीती 3 जून 2024 को चल रही भागवत कथा के दौरान कई महिलाओं के जेवरात व पर्स चोरी हुए थे. मामले की जानकारी पुलिस को होते ही पुलिस ने कई आरोपित महिलाओं को जेल भी भेजा था. पुलिस ने जिनके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए थे. पुलिस ने जिनकी थाने के मालखाने में जमा कर दिए थे. उन्हीं जेवरों को छुड़ाने के लिए टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले नाहर सिंह ने ऑनलाइन एफआईआर कॉपी निकाल कर पीड़िता से जमा जेवरों के दिलाने के नाम पर रुपये मांगे, जिसमें पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

माल खाने से समान निकलवाने के एवज मांगी रकम
मामले में चोरी हुए जेवरातों को पुलिस ने आरोपी महिलाओं से बरामद कर थाना के मालखाने में जमा कर दिया था. जिसके बाद चोरी पीड़िता के पास एक नम्बर से फोन गया, जिसमें उसने अपना परिचय थाना अयाना में तैनात विकास सिपाही के रूप में दिया और माल खाने में जमा जेवरातों को बिना कोर्ट की परमिशन के निकालने के ऑनलाइन 20 हजार रुपये मांगे. पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने नाती दिशांक सेंगर को दी. जिसके बाद दिशांक ने उस युवक के नम्बर पर कॉल कर बात की तो ठग ने 10 हजार रुपये में जेवरों को दिलाने की बात मान ली. तभी दिशांक ने थाने के गेट पर रुपये देने की जिद की तो युवक ने बहाना बनाकर फोन काट दिया. संदेह होने पर विकास नाम के सिपाही की जब जांच पड़ताल की गई तो ज्ञात हुआ कि विकास नाम का सिपाही थाने में तैनात ही नही है. 

पूछताछ में आरोपी नाहर सिंह ने बताया कि उसकी टीम उत्तर प्रदेश पुलिस के UP COP एप्प की मदद से ऑनलाइन एफआईआर को निकाल कर पीड़ितों को फोन कर उनसे रुपयों की मांग करते थे, उन्होंने इससे पहले भी कई जनपदों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है. एसपी चारू निगम ने बताया कि ठग द्वारा दिए गए क्यूआर कोड की जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले नाहर सिंह ने पीड़िता को फोन कर रुपयों की मांग की थी. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ठग नाहर सिंह इस वक्त जिले में ही है. मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने अंतौल के पास से नाहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC के फैसले पर टिका इरफान सोलंकी का राजनीतिक भविष्य, विधायकी बचेगी या नहीं आज होगा तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget