एक्सप्लोरर

UP News: ओपी राजभर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मातोश्री में की मुलाकात, संजय राउत भी साथ आए नजर

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओपी राजभर और उद्धव ठाकरे की मुलाकात की तस्वीर सामने आई है.दोनों आत्मीयता से मिलते दिख रहे हैं.

OP Rajbhar-Uddhav Thackeray Meet: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मुलाकात की. यह मुलाकात शिवसेना प्रमुख के ब्रांद्रा स्थित मातोश्री बंगले पर हुई है. राजभर ने इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

राजभर ने फोटो ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया, 'मातोश्री बांद्रा मुंबई में शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व सीएम श्री उद्धव ठाकरे जी से शिष्टाचार मुलाक़ात.' इस तस्वीर में उद्धव और राजभर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. मुलाकात के दौरान शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी उनके साथ मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि दोनों ही एक समय में दोनों ही बीजेपी के सहयोगी हुआ करते थे लेकिन अब दोनों की राहें बीजेपी से जुदा हैं. उद्धव ठाकरे जहां बीजेपी पर हमलावर रहते हैं वहीं सुभासपा प्रमुख बीजेपी के प्रति कभी गरम तो कभी नरम रुख अख्तियार कर लेते हैं.

बीएमसी चुनाव में साथ आ सकते हैं राजभर-उद्धव
बताया जा रहा कि सत्ता से दूर शिवसेना अब बीएमसी की चुनावों की ओर देख रही है और इस चुनाव सुभासपा और शिवसेना साथ काम कर सकती है. राजभर ने इससे पहले संजय राउत से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात को लेकर ओपी राजभर ने लिखा था, 'मुंबई में सामना के ऑफिस में राज्यसभा सांद संजय राउत जी से मुलाकात करना उनका कुशलक्षेम जाना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.' बता दें कि मुंबई में उत्तर भारत से आकर बसे लोगों में राजभर समाज की बड़ी तादाद है. इसलिए माना जा रहा है कि ओपी राजभर ऐसे लोगों को एकजुट करके उद्धव ठाकरे गुट को फायदा पहुंचा सकते हैं. हालांकि अभी तक बीएमसी चुनाव को लेकर तारीख की कोई घोषणा की गई है और ऐसे में उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए सीएम एकनाथ शिंदे को चुनाव घोषणा करने की चुनौती दी है.

ये भी पढ़ें -

Air Asia Flight: एयर एशिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, लखनऊ एयरपोर्ट पर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget