एक्सप्लोरर

'भेड़ियों-तेंदुओं के हमलों को लेकर सरकार संवेदनशील', हापुड़ में बोले वन मंत्री अरुण कुमार

Hapur News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों जंगली जानवरों को आतंक जारी है. इसी बीच में वन मंत्री अरुण कुमार आज हापुड़ पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि अपने हाथों में लाठी लेकर निकलें.

UP News: यूपी सरकार में वन मंत्री अरुण कुमार गुरूवार को जनपद हापुड़ पहुंचे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चल रहे जंगली जानवरों के आतंक को लेकर बड़ा बयान दिया. मंत्री ने कहा कि भेड़ियों और तेंदुओं के हमलों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद संवेदनशील है. उन्होंने जिले के डीएम और कमिश्नर सहित वन विभाग के अधिकारियों को साफ और स्पष्ट दिशा निर्देश दिये हैं कि हर हालत में वन्य जीव और मनुष्य के संघर्ष को रोकना है. वन्य जीवों को भी सुरक्षित रखना है और मनुष्य पर भी किसी तरह का हमला जानवरों की तरफ से नहीं होना चाहिए. 

जनपद हापुड के मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे वन मंत्री अरुण कुमार सिंह मीडिया से रूबरू हुए. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जंगली जानवरों के आतंक से निपटने के लिए सरकार की तरफ से तैयार की गई रणनीति को साझा किया. वन मंत्री ने बताया कि बहराइच और लखीमपुर खीरी के अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में जंगली जानवरों का आतंक है.

आतंक फैलाने वाले जानवरों को पकड़ने की कोशिश जारी 

वन मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी लगातार वन्य जीवों को पकड़ने में पूरी तरह से जुटे हुए हैं. हाल ही में बिजनौर में करीब 20 से ज्यादा तेंदुए पकड़े भी गये हैं. मंत्री ने कहा कि ऐसे में लोगों को भी अपनी सुरक्षा करने का पूरा अधिकार है. जिन जिलों में तेंदुओं और भेड़ियों का आतंक है, उस जगह के लोग जब भी घर से बाहर निकलें, अपने हाथों में लाठी लेकर निकलें. इससे आपको भी सेल्फ कॉन्फिडेंस रहेगा कि हम भी खाली हाथ नहीं हैं और तेंदुआ भी देख लेगा कि आप खाली हाथ नहीं हैं.

वन मंत्री अरुण कुमार सिंह ने दी लोगों को खास नसीहत 

वन मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अगर कहीं भी कोई भी जंगली जानवर अटैक करता है, तो आपको अपना बचाव करने का पूरा हक है. लाठी होनी चाहिए और जिस पर लाठी होती है, उस पर तेंदुआ जल्दी अटैक नहीं करता. इसके अलावा वन विभाग को भी सूचित करें, जिससे वन विभाग के अधिकारी उस जानवर को पकड़ सकें. 

जानवरों के हमले से मौत से सरकार संवेदनशील 

मंत्री अरुण सिंह ने जंगली जानवरों की हत्या न करने की भी अपील की और कहा कि इस धरती पर सभी रह रहे हैं. सभी को एक्जिस्टेंस से रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि बहराइच में जितनी भी जंगली जानवरों के हमले से मौत हुई है, उसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद संवेदनशील हैं और उनको तुरंत मुख्यमंत्री आपदा कोष से पांच लाख रुपये की राहत राशि दी जा रही है. 

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: योगी सरकार के फैसले से नाराज अपर्णा यादव पहुंचीं दिल्ली, इन नेताओं से हो सकती है मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget