एक्सप्लोरर

Unnao News: धर्मांतरण के मकसद से 5 साल के मासूम का जबरन किया खतना, आरोपी युवक गिरफ्तार

Unnao Crime:  जब मामले की जानकारी जिला मंत्री विहिप मनोज सेंगर को हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी. पीड़ित बच्चे के पिता मानसिक विक्षिप्त हैं और उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है.

Unnao Crime:  उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां धर्म परिवर्तन के इरादे से पांच वर्षीय बालक का जबरन खतना कर दिया गया. मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गंगाघाट थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि मौलाना मोहम्मद असलम ने शुक्रवार शाम बच्चे का जबरन खतना करा दिया.

पांडे ने कहा कि जब बच्चा घर लौटा और इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे आग बबूला हो गए, इसके बाद बच्चे के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पांडे ने कहा कि उन्होंने यूपी के धर्मांतरण निषेध अध्यादेश, स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाने के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

धर्मानंतरण करते हुए किया बच्चे का खतना

अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि मोहल्ला चंपापुरवा में रहने वाले पांच वर्षीय बच्चे को मोहल्ले में रहने वाला असलम पुत्र मोहिद्दीन शुक्रवार को छल कपट से अपने साथ एक स्थान पर ले गया और वहां उसने बच्चे का धर्मांतरण करते हुए खतना कर दिया.

बच्चा जब घर पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. जब इसकी जानकारी किसी तरह जिला मंत्री विहिप मनोज सेंगर को हुई तो उन्होंने असलम के खिलाफ थाने में तहरीर दी. उन्होंने बताया कि बच्चे का पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जबकि उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है.

बच्चे की मां की हो चुकी है मौत

जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने दादा-दादी के पास रह रहा है और मोहल्ले में ही एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के अंतर्गत आईपीसी की धारा 417, 326 सहित अध्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में उसकी दादी भी शामिल थी जो उसे जबरन मदरसे में पढ़ने भेजती थी, उसका खतना करवाने में उसकी संलिप्तता की भी आशंका है जिसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Kanpur News: चकमा दे गई दुल्हन, रात को रुकी... सुबह होने से पहले नकदी, जेवर समेत हुई फरार, दूल्हे के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget