एक्सप्लोरर

UP Crime: मुजफ्फरनगर में महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Muzaffarnagar crime: जब महिला कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो उसका पता लगाने के लिए पुलिस उसके घर पहुंची. तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में रविवार की शाम को उस समय एक थाने में हड़कंप मच गया, जब एक महिला कांस्टेबल (Female constable ) का शव उसके सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटका हुआ मिला. आपको बता दें कि मृतक महिला कांस्टेबल नई मंडी सीओ कार्यालय में तैनात थी. घटना की जानकारी मिलने पर खुद एसएसपी मुज़फ्फरनगर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. बहराल पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो पुलिस ने किया पता
दरअसल, मामला छपार थाने का है जहां आज शाम थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में संभल जनपद की निवासी एक महिला कांस्टेबल आदर्श यादव ने चुन्नी से पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ महिला कांस्टेबल के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब आदर्श यादव ड्यूटी पर सीओ कार्यालय नहीं पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल के आवास पर संपर्क किया. जब पुलिस ने खिड़की से अंदर झांकर देखा तो आदर्श यादव फंदे से लड़की हुई थीं.

आत्महत्या का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

बहराल थाने के अंदर सरकारी क्वार्टर में महिला कांस्टेबल द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विनीत जायसवाल भी छपार थाने पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस को तत्काल मामले में जांच करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी मुज़फ्फरनगर विनीत जयसवाल ने बताया की थाना छपार पर स्थित एक सरकारी क्वार्टर में एक महिला आरक्षी आदर्श यादव द्वारा जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है द्वारा अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी प्राप्त हुई थी.

जब महिला ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो इसकी वजह जानने के लिए उसके घर संपर्क किया गया. दरवाजा बंद होने पर जब खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी. छपार पुलिस ने तुरंत दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से उतारा और पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद महिला आरक्षी के परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया. उन्होंने कहा कि  उच्चाधिकारियों और मेरे द्वारा मौके का स्थलीय निरीक्षण किया गया. फॉरेंसिक की फील्ड यूनिट बुलाकर वहां पर जांच की जा रही है और इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Mulayam singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि, जानिए- किसने क्या कहा?

Mulayam Singh Yadav Death: जब चरखा दांव से प्रधानमंत्री को मात देकर मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव!

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget