एक्सप्लोरर

UP Toll Tax Rate: यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत

UP Expressway Toll Tax Update: उत्तर प्रदेश में सभी एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है. नई दरें एक अप्रैल आधी रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं. यूपीडा ने 5 रुपये से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. 

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे पर सफर करना है तो आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरों के मुताबिक अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों पर 5 रुपये से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. 

यूपीडा की ओर से जारी संशोधित दरों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. नई दरें एक अप्रैल से ही लागू हो चुकी हैं. जिसके साथ ही यूपी के एक्सप्रेस वे पर सफ़र करना अब पहले से अधिक महंगा हो गया है. हालांकि नई संशोधित दरे पहले से जारी मासिक और वार्षिक पास पर लागू नहीं होंगी. 

यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा

यूपीडा का कहना है कि टोल टैक्स में ये बढ़ोतरी सालाना समीक्षा के बाद की गई है, जिसमें एक्सप्रेस वे के रखरखाव, संचालन और महंगाई समेत तमाम बातों का ध्यान रखा गया है. नई टोल दरों के मुताबिक़ एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को अब 5 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा. जबकि कार, जीप, वैन जैसे वाहनों के लिए 10 रुपये टोल टैक्स बढ़ाया गया है और ओवरसाइज वाहनों पर टोल टैक्स 85 रुपये तक बढ़ गया है. 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे नई दरें

दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 335 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन- 675 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस- 1065 रुपये
बस और ट्रक- 2150 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन- 3290
ओवर साइज्ड वाहन- 4250

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नई टोल दरें

दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 350 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन- 700 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस- 1105 रुपये
बस और ट्रक- 2240 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन- 3430 रुपये
ओवर साइज्ड वाहन- 4400 रुपये

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर नई टोल दरें

दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 315 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन- 635 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस- 1000 रुपये
बस और ट्रक- 2025 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन- 3100 रुपये
ओवर साइज्ड वाहन- 3980 रुपये

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर नई टोल दरें

दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 145 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन- 295 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस- 440 रुपये
बस और ट्रक- 845 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन- 1345 रुपये
ओवर साइज्ड वाहन- 1755 रुपये

Nainital News: विधायक के बेटे का VIP हनक दिखाना पड़ा भारी, तेज हूटर बजाने पर SDM ने सीज की कार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget