एक्सप्लोरर

Nainital News: विधायक के बेटे का VIP हनक दिखाना पड़ा भारी, तेज हूटर बजाने पर SDM ने सीज की कार

Nainital News In Hindi: उत्तराखंड के नैनीताल में यूपी के विधायक के बेटे को वीआईपी रौब दिखाना भारी पड़ गया. मॉल रोड पर लगातार हूटर बजाने की वजह से एसडीएम ने उसकी कार सीज कर दी.

उत्तराखंड के नैनीताल में उत्तर प्रदेश के विधायक के बेटे को वीआईपी कल्चर की हनक दिखाना भारी पड़ गया. नैनीताल के एसडीएम ने उसका फॉर्चुनर कार को सीज करा दिया. इस बीच दोनों के बीच जबरदस्त कहासुनी भी देखने को मिली, विधायक पुत्र ने पहले सीएम योगी के नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया.

ख़बर के मुताबिक नैनीताल के माल रोड पर वाहनों के दबाव की वजह से काफी लंबा जाम लगा हुआ था, इसी दौरान यूपी के फतेहपुर जिले से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का परिवार के साथ घूमने आया था. मालरोड पर जाम के दौरान उसने बिना किसी आपात स्थिति के लगातार कार का हूटर बजाना शुरू कर दिया. 

कार का हूटर लगातार बजाने पर हुई बहस

संयोगवश, उसी समय मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी (SDM) नवाजिश ख़लिक़ की नजर हूटर बजाती इस कार पर पड़ी. जिसके बाद एसडीएम ने हूटर बजाने की वजह से उस गाड़ी को रुकवा लिया और उससे हूटर बजाने की वजह पूछी. इस पर विधायक जी के बेटे को गुस्सा आ गया और वो अपनी गलती मानने की जगह उनके साथ बहस करने लगा. 

आरोप है कि विधायक के बेटे ने एसडीएम को अपना रौब दिखाते हुए मुख्यमंत्री तक का नाम लिया और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिसके बाद जिसके बाद एसडीएम नाराज़ हो गए और उन्होंने उसकी गाड़ी को ही सीज करने का आदेश दे दिया. इस दौरान कुछ देर तक मॉल रोड पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई और वहां पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

एसडीएम ने विधायक के बेटे की कार की सीज

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया. जिसके बाद उस गाड़ी की जांच की गई लेकिन जांच में भी वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके. इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए फॉर्च्यूनर को मौके पर ही सीज कर दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget