एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव में हार के बाद शिवपाल यादव ने सपा के संगठन पर उठाए सवाल, MLC चुनाव पर कही ये बात

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है. साथ ही यूपी चुनाव में हार के बाद सपा के संगठन पर सवाल उठाये हैं.

UP News: प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है. शिवपाल ने कहा कि हम बीजेपी की बईमानी से चुनाव हार गए वहीं सपा संगठन पर भी सवाल खड़ा करते हुए शिवपाल ने कहा कि सपा का संगठन इस चुनाव में काम नहीं कर पाया अगर 5 साल पहले बूथ कमेटी बना दी गई होती और समय से टिकट बांट दिए होते तो बीजेपी 100 पर और हम 300 पर होते.

सपा गठबंधन की हार कहा- जनता का जनादेश स्वागत करते हैं

वहीं नेता प्रतिपक्ष बनने पर कहा कि जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी तरह से निभाऊंगा. इटावा में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में हुई सपा गठबंधन की हार जनता का जनादेश है जिसका हम स्वागत करते हैं. हम लोग अभी हार की समीक्षा नहीं कर पाए पर जो भी हार के कारण समझ में आ रहे हैं उससे लगता है कि हम बीजेपी की बेईमानी और चालाकियां से हार गए.

UP MLC Election 2022: बीजेपी ने तय किया टिकट बांटने का फॉर्मूला, इन नेताओं को करना पड़ेगा इंतजार

 'पोस्टल बैलट से सपा 304 सीटों पर जीती है'

बीजेपी जनता के जनादेश से नहीं जीती चालाकियों और बेईमानी से चुनाव जीती है. प्रत्येक बूथ पर अंतिम सूची में घपलेबाजी हुई है ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के फार्म एसएसपी ने खुद मंगवाकर वोट डलवाये. सबसे ज्यादा वोट सपा को पोस्टल बैलट से मिला पोस्टल बैलट से सपा 304 सीटों पर जीती है.

बीजेपी ने छांट-छांटकर अधिकारियों को जिलों में बैठाया. बीजेपी के अधिकारियों ने बेईमानी से चुनाव जितवाया. सपा का संगठन तैयार नहीं था पांच साल में अगर बूथ कमेटियां फाइनल होती और समय से टिकट बंट जाती तो बीजेपी 100 सीटे भी पार न कर पाती और सपा तीन सौ पार चली जाती.

वहीं इन दिनों सपा गठबंधन के नेता केशव देव मौर्य जो कि लगातार यह कहते आ रहे हैं कि हमारे लोगों का सही प्रयोग नहीं हुआ. उस पर शिवपाल ने कहा कि हमसे कोई मुलाकात नहीं हुई इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता.

स्वामी प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कही ये बात

स्वामी प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर बोले कुर्सी पर बैठने के बाद न्याय देना चाहिए. चुनाव प्रचार के समय कौन क्या बोला है उसे भूलकर बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए. बीजेपी के निर्णय देश और लोकतंत्र के खतरनाक है आने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर शिवपाल ने कहा कि उनका संगठन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सपा के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगी वहीं भविष्य में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के ऊपर पूछे गए सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अभी हमारी पार्टी बनी रहेगी और सपा के साथ मिलकर आगे काम करेगी. 

इसे भी पढ़ें:

एसटी कैटेगरी में शामिल हो सकते हैं राजभर समाज के लोग, इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget